ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में पुलिस खोज रही थी शराब: मिलने लगी हथियार, 4 तस्कर गिरफ्तार Bihar RTPS certificate : बिहार में जाति, आय और निवास प्रमाण पत्र बनाने के नियम बदले, अब दस्तावेज की जानकारी देना अनिवार्य बिहार के इस मंदिर में सवा किलो चांदी की आभूषण चोरी: देवी-देवताओं के मुकुट, झांप और तीर-धनुष गायब क्या नीतीश कुमार बदलेंगे अपना फैसला: JDU प्रवक्ता नीरज कुमार ने कही बड़ी बात, आज शाम बैठक में क्या होगा Patna crime news : पटना में गाली-गलौज के बाद युवक को मारी गोली, गंभीर हालत में रेफर; पुलिस जांच में जुटी YouTube पर 1 लाख व्यूज से कितनी होती है कमाई ? जानिए वीडियो से पैसे कमाने का पूरा गणित Bihar politics : 'हमारो अपन ऐलान है ...', नीतीश चले दिल्ली… क्या मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह देंगे इस्तीफा? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ बयान Bihar Politics : बिहार में नई सियासी खिचड़ी ! सम्राट चौधरी ने की सीएम से 25 मिनट तक मुलाकात, तुरंत बाद विजय सिन्हा पहुंचे आवास; बिहार में नया सीएम कौन? बिहार के 4 लाख छात्रों को बड़ी राहत: ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर सुधार की तिथि बढ़ी, अब इस तारीख तक करवा सकते है अपडेट Char Dham Yatra 2026: आज से शुरू हुआ पंजीकरण, जानिए कब खुलेंगे चारों धाम के कपाट और कैसे करें रजिस्ट्रेशन

बिहार के लोगों से दुखी हैं गिरिराज सिंह, बोले इसे देखकर होता है दर्द

29-Feb-2020 02:01 PM

PATNA:  बीजेपी एनआरआई सेल की और से पटना में एनआरबी कन्वेंशन कार्यक्रम में गिरिराज सिंह शामिल हुए. कहा कि जब बिहार के रहने वाले लोगों को बाहर में देखता हूं कि वह अपनी भाषा छोड़कर हिन्दी और अंग्रेजी में बात करते हैं तो बड़ा दुख होता है. गिरिराज ने कहा कि बिहार के लोग देश हो या विदेश हो हर जगह हर क्षेत्र में अपना जलवा दिखा रहे हैं. मेहनत से अच्छे मुकाम पर पहुंचे हुए हैं. इस दौरान कई नाम भी गिनाएं. 

मॉरीशस से सीखने की जरूरत

गिरिराज ने कहा कि बिहार से बाहर जाते हैं तो  कभी-कभी बिहार के लोगों को देख दुख होता है. बिहार के मिथिला और अलग-अलग जिलों के लोग अपनी भाषा नहीं बोलते हैं. अगर आपकी भाषा रहेगी तो आपकी पहचान बनेगी रहेगी. इसका उदाहरण मॉरीशस हैं. मॉरीशस से लोगों को सीखने की जरूरत हैं. अगर आप बिहार के बाहर जाते हैं तो बिहार की संस्कृति, पहनावा और भाषा को बनाए रखें. 


बदल रहा बिहार

गिरिराज ने कहा कि बिहार के कई जिलों में मेडिकल कॉलेजखोला गया. पहले वाला बिहार नहीं रह गया है. बिहार बदल रहा है. ऐसे में आपलोग भी इस बदलाव में शामिल हो और बिहार के विकास के लिए कुछ करें. इस दौरान गिरिराज ने लोगों से भारत माता की जयकारे भी लगवाएं. कार्यक्रम में कई बीजेपी के सीनियर नेता शामिल हुए.