Patna News: पटना में धरना-प्रदर्शन के लिए नई जगह तय, गर्दनीबाग से यहां होगा शिफ्ट; दो एकड़ जमीन चिह्नित Patna News: पटना में धरना-प्रदर्शन के लिए नई जगह तय, गर्दनीबाग से यहां होगा शिफ्ट; दो एकड़ जमीन चिह्नित Bihar IAS Officer: बिहार के 6 वरिष्ठ IAS अफसर जाएंगे ट्रेनिंग में, मसूरी में 18 दिनों का होगा फेज-5 का प्रशिक्षण.... Railway Jobs 2026 : भारतीय रेलवे में रोजगार के नए अवसर ,1.5 लाख नई नौकरियों की प्रक्रिया जारी; रेल मंत्री ने दिया पूरा अपडेट Bihar Road Project: पटना की ट्रैफिक व्यवस्था को मिलेगी नई रफ्तार, इस महत्वपूर्ण सड़क के विस्तार को केंद्र की मंजूरी Bihar Road Project: पटना की ट्रैफिक व्यवस्था को मिलेगी नई रफ्तार, इस महत्वपूर्ण सड़क के विस्तार को केंद्र की मंजूरी Bihar Road : पटना का यह बड़ा सड़क प्रोजेक्ट इसी महीने हो सकता है चालू, जानिए क्या है नया अपडेट Bihar News: बिहार के इस फोरलेन के निर्माण कार्य में आएगी तेजी, अबतक 316 करोड़ रुपये का भुगतान Bihar News: बिहार के इस फोरलेन के निर्माण कार्य में आएगी तेजी, अबतक 316 करोड़ रुपये का भुगतान Bihar Vidhan Sabha : देश के सदनों में गिर रही मर्यादा, पटना में बोले ओम बिड़ला- जल्द ही हर राज्यों में शुरू होगा डिजिटल सदन
06-Jun-2021 02:02 PM
By Shabnam Khan
KISHANGANJ : बिहार के किशनगंज जिले से प्रेम-प्रसंग का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानकार आप दंग रह जायेंगे. दरअसल एक प्रेमी ने अपनी नई प्रेमिका के साथ मिलकर एक खौफनाक वारदात को अंजाम दिया और अपनी पहली प्रेमिका को मौत के घाट उतार दिया. गर्लफ्रेंड की हत्या का खुलासा करते हुए किशनगंज पुलिस ने आरोपी प्रेमी और उसकी नई प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया है. दोनों से पूछताछ कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.
घटना किशनगंज जिले के बहादुरगंज थाना क्षेत्र की है, जहां बाँसबाड़ी गांव के रहने वाले मो0 मंजर आलम की बहन सबीना बेगम (15) की हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस के मुताबिक 26 मई को शाम में 4 बजे घर से शौच के लिए निकली सबीना बेगम की हत्या उसके प्रेमी ने ही एक दूसरी प्रेमिका के साथ मिलकर की. बताया जा रहा है कि शौच के लिए घर से फजाई सबीना जब काफी देर बाद भी घर नहीं लौटी तो 30 मई को उसके घरवालों ने बहादुरगंज थाना में लिखित आवेदन देकर पुलिस में शिकायत की.
बहादुरगंज थाना में कांड सं0-154/21 में अपहरण का मामला दर्ज कर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की. जांच के क्रम में पुलिस ने 31 मई को कोचाधामन थानान्तर्गत मचकुरी गाँव के चौड़ स्थित मकई के खेत से एक लड़की का शव बरामद किया. मृतक लड़की की पहचान सबीना बेगम के रूप में की गई, जो गायब थी. सबीना बेगम के परिजनों द्वारा चप्पल और कपड़े के आधार पर शव को सबीना बेगम के रूप में पहचान किया गया.
इस हत्याकांड को लेकर बहादुरगंज के थानाध्यक्ष अरूण कुमार राम और तकनीकी शाखा के कर्मियों ने छानबीन शुरू की. टीम ने जांच के क्रम में सबूत इक्कठा करते हुए 4 जून को बहादुरगंज थाना के बाँसबाड़ी वार्ड नंबर 10 में रहने वाले मो0 नाजिम के बेटे राहिल आलम (25) को गिरफ्तार किया, जो सबीना का प्रेमी निकला. पूछताछ के सबीना के प्रेमी राहिल आलम ने कुबूल किया कि उसने इस हत्याकांड को अंजाम दिया है. अपना गुनाह कुबूल करते हुए इस शख्स ने एक अन्य लड़की नाजली बेगम के बारे में में भी पुलिस को बताया और कहा कि ये लड़की भी इस हत्याकांड में शामिल है, जो उसकी नै गर्लफ्रेंड है.

राहिल ने बताया कि पूर्व में लुधियाना में रहकर सिलाई का काम करता था. करीब डेढ़ वर्ष पूर्व लॉकडाउन में घर आया और घर पर ही सिलाई का काम करने लगा. सिलाई के क्रम में ही सबीना बेगम सिलाई के दुकान पर आया-जाया करती थी. आने-जाने के क्रम में हम दोनों के बीच प्रेम हो गया और दोनों एक-दूसरे से मिलने जुलने लगे. तकरीबन एक-डेढ़ वर्ष तक हम दोनों एक-दूसरे से मिलते जुलते रहे. इसी क्रम में तीन-चार माह पहले एक और लड़की नाजली बेगम, जो सोन्था की रहने वाली है, उससे मोबाईल पर बातचीत होने लगी. बातचीत के क्रम में राहिल की नाजली बेगम से प्रेम हो गया और नाजली बेगम से मिलने जुलने लगा. परंतु सबीना बेगम मुझ पर शादी का दबाब डालने लगी. परंतु राहिल अपनी नई गर्लफ्रेंड नाजली बेगम से शादी करना चाहता था.
राहिल ने बताया कि "करीब दस-पन्द्रह दिन पहले मैं नाजली बेगम से मिलकर सबीना बेगम के बारे में सारी बात बताया कि सबीना बेगम मुझसे शादी करना चाहती है, परंतु मैं उससे शादी नहीं करना चाहता. सबीना बेगम हम दोनों के बीच रोड़ा बन गयी है." इस बीच नाजली बेगम और राहिल ने सबीना बेगम को रास्ते से हटाने की योजना बनायी. राहिल ने सबीना बेगम से बातचीत कर शादी करने को लेकर घर से भागने के लिए राजी किया.
26 मई को शाम में 4 बजे के आसपास सबीना से चरघरिया पहुँचने के लिए कहा और नाजली बेगम भी वहाँ पहुँच गयी. पुनः वहाँ से ये तीनों करीब तीन कि0मी0 पैदल अंदर गये, शाम में करीब 6-7 बजे तीनों मकई के खेत के पास पहुंचे और नाजली को मकई के खेत के बाहर बैठा दिये. राहिल और सबीना मकई के खेत के अंदर गये और दोनों ने संबंध बनाया. इसी क्रम में राहिल ने अपने जींस के पैकेट से चाकू निकालकर सबीना के गला और चेहरे पर तीन चार बार वार किया. सबीना वहीं छटपटाकर दम तोड़ दी. राहिल ने चाकू को जंगल में फेंक दिया और वहां से भाग निकला.

किशनगंज पुलिस ने इस मामले में आरोपी प्रेमी-प्रेमिका दोनों को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी राहिल आलम (25) और उसकी नई प्रेमिका नाजली बेगम न स्वीकार किया है कि उन्होंने इस हत्याकांड को अंजाम दिया है. पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.