Patna News: पटना में धरना-प्रदर्शन के लिए नई जगह तय, गर्दनीबाग से यहां होगा शिफ्ट; दो एकड़ जमीन चिह्नित Patna News: पटना में धरना-प्रदर्शन के लिए नई जगह तय, गर्दनीबाग से यहां होगा शिफ्ट; दो एकड़ जमीन चिह्नित Bihar IAS Officer: बिहार के 6 वरिष्ठ IAS अफसर जाएंगे ट्रेनिंग में, मसूरी में 18 दिनों का होगा फेज-5 का प्रशिक्षण.... Railway Jobs 2026 : भारतीय रेलवे में रोजगार के नए अवसर ,1.5 लाख नई नौकरियों की प्रक्रिया जारी; रेल मंत्री ने दिया पूरा अपडेट Bihar Road Project: पटना की ट्रैफिक व्यवस्था को मिलेगी नई रफ्तार, इस महत्वपूर्ण सड़क के विस्तार को केंद्र की मंजूरी Bihar Road Project: पटना की ट्रैफिक व्यवस्था को मिलेगी नई रफ्तार, इस महत्वपूर्ण सड़क के विस्तार को केंद्र की मंजूरी Bihar Road : पटना का यह बड़ा सड़क प्रोजेक्ट इसी महीने हो सकता है चालू, जानिए क्या है नया अपडेट Bihar News: बिहार के इस फोरलेन के निर्माण कार्य में आएगी तेजी, अबतक 316 करोड़ रुपये का भुगतान Bihar News: बिहार के इस फोरलेन के निर्माण कार्य में आएगी तेजी, अबतक 316 करोड़ रुपये का भुगतान Bihar Vidhan Sabha : देश के सदनों में गिर रही मर्यादा, पटना में बोले ओम बिड़ला- जल्द ही हर राज्यों में शुरू होगा डिजिटल सदन
22-Aug-2021 08:30 PM
By Shabnam Khan
KISHANGANJ : बिहार पुलिस ने सेक्स रैकेट के धंधे का बड़ा खुलासा किया है. पुलिस ने जिस्मफरोशी के धंधे में शामिल लड़कियों को कस्टमर के साथ गिरफ्तार किया है. चार लड़कियों को पुलिस ने रेड लाइट एरिया से पांच कस्टमर के साथ पकड़ा है. कमरे से दवाइयां और आपत्तिजनक सामान बरामद किये गए हैं. गिरफ्तार लोगों से पुलिस पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है. पुलिस उसके पूरे गिरोह के बारे में जानकारी जुटा रही है.
File image
मामला किशनगंज जिले के बहादुरगंज थाना क्षेत्र का है. यहां पुलिस ने प्रेम नगर रेड लाइट एरिया में छापेमारी की है. पुलिस की रेड में 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. किशनगंज के पुलिस अधीक्षक कुमार आशिष के निर्देश पर विशेष छापेमारी अभियान के तहत एसडीएम शहनवाज़ अहमद नियाजी और एसडीपीओ अनवर जावेद अंसारी के नेतृत्व में यह छापेमारी की गई है.
File image
रेड मारने वाली टीम में महिला पदाधिकारी शशि शर्मा, इंस्पेक्टर अमर प्रसाद, इंस्पेक्टर राजेंद्र प्रसाद, बहादुरगंज थानाध्यक्ष संजय कुमार, कोचाधामन थानाध्यक्ष सुमन कुमार सिंह, पौवाखाली थानाध्यक्ष इकबाल अहमद खां, सअनि द्वय वीर प्रकाश व संजय कुमार और दर्जनों पुलिस बल की मौजूदगी में बहादुरगंज थाना क्षेत्र स्थित प्रेमनगर रेडलाईट एरिया में पुलिस की रेड पड़ी. छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से 5 पुरुषों और 4 महिलाओं को गिरफ्तार किया गया.
File image
किशनगंज पुलिस की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई. दरअसल किशनगंज पुलिस को सूचना मिली थी कि बहादुरगंज थाना क्षेत्र के प्रेम नगर में कई दिनों से सेक्स रैकेट का धंधा चल रहा है. अक्सर लड़के-लड़कियों का यहाँ आना-जाना लगा रहता है. देह व्यापार के धंधे की सूचना मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई की और मौके से कई लड़कियों को लड़कों के साथ गिरफ्तार किया.
File image
बताया जा रहा है कि जब पुलिस ने उस घर में रेड मारा तो उसे काफी मशक्कत करनी पड़ी. पुलिस के काफी देर तक प्रयास के बाद दरवाजा खोला गया तो अंदर कई लोग मौजूद थे. पुछताछ के बाद मामला देह व्यापार का होने पर युवकों पर प्राथमिकी दर्ज की गई. उसके बाद लड़की के परिजनों से संपर्क साधा गया.
File image
जिले के सीनियर अधिकारी ने बताया कि काफी दिनों से सूचना मिल रही थी कि इस इलाके में देह व्यापार का धंधा होता है. इलाके में देह व्यापार का धंधा धड़ल्ले से जारी है. जिसे संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने छापेमारी की और मौके से लड़कियों को ग्राहक के साथ गिरफ्तार किया.
File image