BIHAR NEWS : पटना में निजी भवनों पर किया यह काम तो भरना पड़ सकता है जुर्माना, जारी हुआ आदेश; अब देनी पड़ेगी यह जानकारी Bihar political news : जेल में बंद विधायक बनेंगे ‘किंगमेकर’? राज्यसभा चुनाव में अनंत सिंह करेंगे वोट या नहीं; जानिए क्या है नया अपडेट बिहार में हेल्थ सेक्टर की बड़ी छलांग! रोबोटिक सर्जरी से कैंसर पर जीत, आई बैंक भी हुआ शुरू BIHAR NEWS : बिहार में इस जगह गैस सिलेंडर कालाबाजारी का भंडाफोड़, छापेमारी में 250 से अधिक सिलेंडर बरामद; मचा हडकंप 'बाबू सुनो, तुमसे ही शादी करेंगे…' बॉयफ्रेंड ने झांसा देकर मिलने बुलाया; गर्लफ्रेंड हुई प्रेग्नेंट तो कर दिया बड़ा कांड BIHAR NEWS : अरे भाग नहीं ना रहे हैं, रहिए चुपचाप, उधर कहां भाग रहे हैं? फिर दिखा CM नीतीश का अनोखा अंदाज, पढ़िए समृद्धि यात्रा के दौरान क्या हुआ BIHAR NEWS : सूबे के 18 लाख महिलाओं के खाते में जल्द ही जाने वाला है पैसा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान Bihar News : नीतीश कुमार ही तय करेंगे बिहार का भविष्य...', बोले विजय चौधरी - नीतीश कुमार के आशीर्वाद के बिना कुछ भी संभव नहीं गैस सिलेंडर के लिए तपस्या! सासाराम की इस गैस एजेंसी पर मची होड़, बुलानी पड़ी पुलिस बिहार में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में एक व्यक्ति गंभीर घायल
10-Nov-2021 03:03 PM
KHAGARIA : इस वक़्त एक बड़ी खबर बिहार के खगड़िया जिले से सामने आ रही है. यहां कुछ लोगों ने मिलकर एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी.हत्या करने वाले लोग मृतक के पड़ोसी हैं. मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
मामला जिले के गोगरी थाना क्षेत्र के राटन गांव का है. मृतक की पहचान राटन गांव निवासी 55 वर्षीय सुरेश केशरी उर्फ डब्लू के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि मृतक सुरेश केशरी के भतीजे चंदन केशरी की पत्नी राधा रानी के मोबाइल पर तीन दिन पूर्व 25 लाख रुपए जीतने का फर्जी मैसेज आया था. जिसकी जानकारी हत्यारोपी राजा कुमार केशरी को मिली तो उसने इनाम की राशि दिलवाने का दावा करते हुए महिला से 50 हजार कैश, मंगलसूत्र और अन्य गहने ले लिए.
आज सुबह जब इसकी जानकारी महिला के पति चंदन केशरी को मिली तो बिना पूछे अपनी पत्नी से रुपए और गहने लेने का विरोध करते किया और वापसी करने का दवाब बनाया। इसके बाद बबलू केशरी और चंदन केशरी के बीच मारपीट शुरू गई. इस दौरान बीच बचाव में आए चंदन केशरी के चाचा सुरेश केशरी पर बबलू केशरी और उसके पुत्र राजा कुमार केशरी ने रॉड से हमला कर दिया। इससे सुरेश की मौत हो गई.
मामले की जानकारी देते हुए गोगरी थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि हत्यारोपी 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. जबकि दो और नामजद को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है. उन्होंने बताया कि फर्जी मैसेज में आए रुपए जीतने का मैसेज और लालच के कारण ये वारदात हुई है.
इधर, इस हत्या के बाद SDPO मनोज कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। मृतक के परिजनों और आसपास के ग्रामीणों से बातचीत की और घटना की जानकारी ली. लोगों ने बताया कि इस परिवार में दो साल पहले भी इसी तरह की आपसी विवाद में एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी.
सुरेश की मौत के बाद से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मामले की जांच की जा रही है. मामले में मृतक की पत्नी बेबी देवी ने चार लोगों के विरुद्ध FIR दर्ज कराई है. पुलिस ने हत्या के आरोपी बबलू केशरी और उसके पुत्र राजा केशरी को गिरफ्तार कर लिया है.