ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार मौसम अपडेट: ठंड की विदाई, दिन में धूप और रात में फिर ठंड का असर BEGUSARAI: भूषण सिंह हत्याकांड का खुलासा, दो नाबालिग जुड़वा भाई गिरफ्तार रोहतास के काराकाट में भीषण सड़क हादसा, बाइक-ऑटो की टक्कर में दो युवकों की मौत, 6 यात्री घायल अरवल में भीषण सड़क हादसा: बेलगाम ट्रक ने परिवहन विभाग की गाड़ी को रौंदा, सिपाही की दर्दनाक मौत Bihar Crime News: बिहार पुलिस की छापेमारी में झोले से मिले करीब 44 लाख रुपये, आयकर विभाग की टीम करेगी जांच BIHAR में अपराधियों का तांडव जारी: ड्यूटी पर जा रहे युवक की गोली मारकर हत्या, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम हंगामा Ranveer Singh: रोहित शेट्टी के घर फायरिंग के बाद अब एक्टर रणवीर सिंह को धमकी, करोड़ों रुपये की मांगी रंगदारी Ranveer Singh: रोहित शेट्टी के घर फायरिंग के बाद अब एक्टर रणवीर सिंह को धमकी, करोड़ों रुपये की मांगी रंगदारी कोर्ट के आदेश पर शंभू गर्ल्स हॉस्टल से छात्राओं ने लिया अपना सामान, मुंह ढककर आए शख्स ने पुलिस की मौजूदगी में खोला मेन गेट का ताला बिहार में मेलों के नाम पर मनमाना खर्च नहीं चलेगा: सरकार का जिलों को स्पष्ट मैसेज, विजय सिन्हा ने दिए सख्त निर्देश

बिहार : SP ने दारोगा को किया सस्पेंड, 3 सिपाहियों के साथ वसूली करते रंगेहाथ दबोचा था

बिहार : SP ने दारोगा को किया सस्पेंड, 3 सिपाहियों के साथ वसूली करते रंगेहाथ दबोचा था

17-Sep-2021 10:07 AM

MOTIHARI : बिहार के मोतिहारी में ट्रक ड्राइवर से अवैध वसूली करते एसपी ने तीन सिपाहियों और एक ASI को रंगेहाथ पकड़ लिया. हालांकि एएसआई और होमगार्ड ड्राइवर गश्ती की गाड़ी लेकर मौके से भाग निकले. लेकिन एसपी ने एएसआई को सस्पेंड कर दिया है. वहीं, चारों पुलिसवालों को सेवामुक्त करने के लिए डीएम को पत्र लिखा है. 


दरअसल, मोतिहारी के बंजरिया थाना क्षेत्र के सिंघिया गुमटी के पास ट्रक से अवैध रूप से वसूली करते एसपी ने तीन सिपाहियों को पकड़ लिया. बंजरिया थाना के एएसआई, ड्राइवर और तीन सिपाही गश्ती के लिए पहुंचे. इसके बाद सिंघिया गुमटी के पास गश्ती गाड़ी को रोककर प्रति ट्रक 100-100 रूपए की वसूली कर रहे थे. इसी दौरान सुगौली थाना से लौट रहे एसपी नवीन चन्द्र झा की गाड़ी वहां पहुंच गई. 


एसपी की गाड़ी देखते ही मौके से एएसआई विजय सिंह और गाड़ी का ड्राइवर नागेन्द्र सिंह गश्ती की गाड़ी लेकर भाग निकले. जबकि ट्रक की वसूली करते तीन सिपाही मौके पर पकड़ लिए गए. एसपी की गाड़ी देख ट्रक चालक उनके पास चले आएं तथा थाना के लोगों की एसपी से शिकायत की. इसके बाद एसपी ने तीनों सिपाहियों को लाकर नगर थाना को सौंप दिया. वहीं, पूछताछ के बाद एएसआई विजय सिंह को निलंबित कर दिया गया है.