ब्रेकिंग न्यूज़

Pawan Singh : Monalisa के बयान से फिर चर्चा में Pawan Singh और Akshara Singh का रिश्ता, भोजपुरी इंडस्ट्री के पुराने विवाद पर खुलासा Bihar News : NEET छात्रा रेप-मौत केस: शंभू गर्ल्स हॉस्टल मालिक मनीष रंजन की जमानत पर आज फैसला, पोक्सो कोर्ट में सुनवाई Bihar Rajya Sabha Election : महागठबंधन के विधायकों में NDA ने लगाई सेंध ! नीतीश के ख़ास नेता का दावा, बोले ... एक या दो नहीं बल्कि 12 विधायक संपर्क में हैं ... Bihar News : बिहार में CBSE के नाम पर चल रहा फर्जीवाड़ा, पटना के दो स्कूलों पर FIR ; जानिए क्या है मामला Bihar APAR ID : बिहार में 64 लाख छात्रों ने अभी तक नहीं करवाया यह काम, इन योजनाओं का अब नहीं मिलेगा लाभ LPG Crisis Patna : पटना समेत राज्य में घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत, सरकार ने ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग के लिए किए अहम फैसले; जानिए क्या है नया नियम Bihar News : बिहार में राजस्व कर्मियों की हड़ताल के बीच सरकार की नई व्यवस्था, जमीन के काम नहीं होंगे प्रभावित LPG Crisis Patna : पटना में LPG संकट पर प्रशासन सख्त: गैस एजेंसी सील, FIR दर्ज; 132 सिलेंडर जब्त, इन लोगों की छुट्टी रद्द लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड

बिहार : शराब के नशे में नाबालिग से छेड़खानी करने वाला थानेदार गिरफ्तार, SP ने किया सस्पेंड

24-Sep-2021 11:28 AM

KATIHAR : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के कटिहार जिले से सामने आ रही है जहां शराब के नशे में धुत्त होकर नाबालिग से छेड़खानी करने के आरोप में थानेदार को गिरफ्तार कर लिया गया है. इसके अलावा थाने में आरोपी थानेदार के खिलाफ दो अलग-अलग FIR भी दर्ज की गई हैं. एसपी ने तत्काल प्रभाव से थानेदार को सस्पेंड कर दिया है. 


मामला सहायक थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले का है. मिली जानकारी के अनुसार, एससी-एसटी थाना के थानेदार को एसपी ने तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है. बताया जाता है कि थानेदार ने शराब के नशे में धुत्त होकर नाबालिग से छेड़खानी की. बाद में जब उसका मेडिकल टेस्ट कराया गया तो उसके शराब पीने की पुष्टि भी हुई. जिसके बाद पहले तो एसपी ने आरोपी थानेदार को सस्पेंड किया और फिर उसे गिरफ्तार भी किया गया है. 


थानाध्यक्ष के खिलाफ सहायक थाना में दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई हैं. आपको बता दें कि ग्रामीणों ने सहायक थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में थानाध्यक्ष द्वारा शराब पीकर नाबालिग के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया था जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.