ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : पटना में निजी भवनों पर किया यह काम तो भरना पड़ सकता है जुर्माना, जारी हुआ आदेश; अब देनी पड़ेगी यह जानकारी Bihar political news : जेल में बंद विधायक बनेंगे ‘किंगमेकर’? राज्यसभा चुनाव में अनंत सिंह करेंगे वोट या नहीं; जानिए क्या है नया अपडेट बिहार में हेल्थ सेक्टर की बड़ी छलांग! रोबोटिक सर्जरी से कैंसर पर जीत, आई बैंक भी हुआ शुरू BIHAR NEWS : बिहार में इस जगह गैस सिलेंडर कालाबाजारी का भंडाफोड़, छापेमारी में 250 से अधिक सिलेंडर बरामद; मचा हडकंप 'बाबू सुनो, तुमसे ही शादी करेंगे…' बॉयफ्रेंड ने झांसा देकर मिलने बुलाया; गर्लफ्रेंड हुई प्रेग्नेंट तो कर दिया बड़ा कांड BIHAR NEWS : अरे भाग नहीं ना रहे हैं, रहिए चुपचाप, उधर कहां भाग रहे हैं? फिर दिखा CM नीतीश का अनोखा अंदाज, पढ़िए समृद्धि यात्रा के दौरान क्या हुआ BIHAR NEWS : सूबे के 18 लाख महिलाओं के खाते में जल्द ही जाने वाला है पैसा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान Bihar News : नीतीश कुमार ही तय करेंगे बिहार का भविष्य...', बोले विजय चौधरी - नीतीश कुमार के आशीर्वाद के बिना कुछ भी संभव नहीं गैस सिलेंडर के लिए तपस्या! सासाराम की इस गैस एजेंसी पर मची होड़, बुलानी पड़ी पुलिस बिहार में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में एक व्यक्ति गंभीर घायल

बिहार : सास-बहु के झगड़े ने ली मासूम बच्ची की जान, दादी ने 4 महीने की पोती को मार डाला

07-Nov-2021 11:28 AM

KATIHAR : बिहार के कटिहार जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक दादी ने अपनी चार महीने की पोती की टंकी में डुबोकर निर्मम हत्या कर दी. इस घटना के बाद से घर में कोहराम मच गया. मृत बच्ची की मां ने अपनी बेटी की हत्या का आरोप अपनी सास पर लगाया है. मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई है. 


मामला कटिहार जिले के आजमनगर थाना क्षेत्र की देवगांव पंचायत स्थित वर्माइन गांव के वार्ड संख्या सात मनी टोला का है. बताया जाता है कि देवगांव पंचायत के मनी टोला निवासी शेख समीर की पत्नी गुलशन खातून ने अपनी चार माह की पोती आसिफा को घर में लगे झूला से उठाकर छत पर पानी की टंकी में डालकर ढक्कन को बंद कर दिया, जहां तड़प-तड़प कर चार महीने की मासूम बच्ची ने दम तोड़ दिया. 


कुछ समय बाद आसिफा की मां यास्मिन खातून जब झूला में अपनी बच्ची को नहीं देखी तो अगल-बगल ढूंढने लगी. सास गुलशन खातून और ननद सुलेखा से पूछने पर दोनों उसी से उलझ गयीं. दोनों के बीच तू-तू मैं-मैं होने लगी. हल्ला-गुल्ला सुनकर आसपास के लोग जुट गये और खोजबीन करने लगे. लोगों ने छत पर लगी पानी की टंकी के ढक्कन को खोला तो उसमें बच्ची मरी हुई थी. 


लोगों ने बच्ची की लाश को बाहर निकाला. बच्ची की लाश देखकर मौके पर चीख-पुकार मच गई. घटना की सूचना आजमनगर पुलिस को दी गयी. आजमनगर थाना प्रभारी मानुतोष कुमार दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच और लाश को कब्जे में ले लिया. 


पुलिस ने हत्या के आरोप में आसिफा की दादी गुलशन खातून को गिरफ्तार कर लिया है. गुलशन खातून से पूछताछ में इस बात का खुलासा हुआ कि उसकी पोती के जन्म होने के बाद से ही वह बीमार रहती थी. इलाज में काफी खर्च भी हो रहा था. बावजूद वह स्वस्थ नहीं रहती थी. इसको लेकर उसमें और बहू में लगातार विवाद होता था. 


पिछले 3 दिनों से उसका बहू से इसी बात को लेकर विवाद हो रहा था. विवाद के कारण गुलशन खातून का गुस्सा इस हद तक भड़का कि उसने बहू से बदला लेने की नीयत से पोती की हत्या की साजिश बनाई और अपनी 4 महीने की पोती को पानी की टंकी में डालकर उसकी जान ले ली.