ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / बिहार: शादी में प्रेमिका ने बॉयफ्रेंड का बजाया बैंड, ऐन मौके पर आकर...

बिहार: शादी में प्रेमिका ने बॉयफ्रेंड का बजाया बैंड, ऐन मौके पर आकर बोली.. मेरे साथ शारीरिक संबंध है, मैं ही शादी करूंगी

24-Jun-2021 05:42 PM

By Ranjan Kumar

KAIMUR : बिहार के कैमूर जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जो काफी हैरान करने वाला है. दरअसल प्रेमी की शादी में बरात निकलने से पहले ऐन मौके पर एंट्री मारकर प्रेमिका ने उसकी बैंड बजा दी. यहां तक की मामला पुलिस थाने तक पहुंच गया और आखिरकार प्रेमिका से ही दूल्हे को शादी रचानी पड़ गई. 


मामला कैमूर जिले के चैनपुर थाना का है. यहां के चैनपुर थाना में मंदिर में एक प्रेमी युगल की शादी कराई गई. बताया जा रहा है कि किसी और लड़की के साथ लड़के की शादी तय की गई थी. आज ही दूल्हे का बरात जाने वाला था. लेकिन बारात निकलने से पहले ही प्रेमिका उसके घर पर पहुंच गई और जमकर हंगामा की. प्रेमिका ने पुलिस में इसकी शिकायत कर दी. 


प्रेमिका की शिकायत पर पुलिस ने लड़का और उसके परिवार को बुलाकर दोनों पक्षों की सहमति से बांड भरवाया और चैनपुर थाना परिसर में ही दोनों की शादी करा दी. जिस लड़की से प्रेमी की शादी होने वाली थी, उस लड़की से अब प्रेमी का छोटा भाई शादी रचाएगा. उसके छोटे भाई की बारात की तैयारी की जा रही है. 


बताया जा रहा है कि चैनपुर थाना क्षेत्र के भदौरा गांव का रहने वाला जितेंद्र चैनपुर थाना क्षेत्र के बलुआपुर गांव की रहने वाली प्रियंका दोनों 5 सालों से एक दूसरे से प्रेम करते थे. कई बार मिले जुले भी. लड़का लड़की से शादी करने की बात कह कर कई बार शारिरिक संबंध भी बनाया. बाद में लड़का शादी से मुकर कर दूसरी लड़की से विवाह रचाने को तैयार हो गया. जिसके बाद लड़की जब लड़के से शादी करने की बात कहने लगी तो लड़का शादी करने से इनकार कर दिया. 


लड़के का तिलक चढ़ चुका था, हल्दी दूसरे लड़की के नाम पर लग चुकी थी और आज लड़के का बारात जाने वाला था. जब लड़की ने पुलिस से शिकायत की तो पुलिस ने लड़का पक्ष का भी मान सम्मान को देखते हुए किसी भी पुलिस फोर्स को बरात के उत्सवी माहौल में लड़के के घर ना भेजकर शादी ड्रेस में चैनपुर थाना के एक एएसआई को भेजा गया. लड़का और उसके परिजनों को थाना में बुलाकर कल सहमति बनवाया गया और आज दोनों पक्षों के रजामंदी से चैनपुर थाना परिसर में स्थित शिव मंदिर में पुरोहित के मंत्रोच्चारण के बीच शादी के सारे रस्म निभाए गए. 


यहां पुलिस वाले बराती बने हुए थे. थानाध्यक्ष ने बताया दोनों पक्षों के सहमति से चैनपुर थाना परिसर के शिव मंदिर में शादी कराया गया है. लड़का-लड़की दोनों आपस में प्रेम करते थे. सामाजिक सहमति बनने के बाद शादी संपन्न कराया गया है. इससे संबंधित दोनों पक्षों ने लिखित बांड भी भरा है.