ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / बिहार: अकेले में प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, लड़की के पिता और भाई...

बिहार: अकेले में प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, लड़की के पिता और भाई ने मार के गाड़ दिया

01-Oct-2021 02:52 PM

KAIMUR : बिहार के कैमूर जिले में प्रेमिका से मिलने पहुंचे एक शख्स की हत्या कर दी गई. लड़की के पिता और भाई ने प्रेमी को जान से मारकर उसे गाड़ दिया. मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. 


वारदात कैमूर जिले के भभुआ थाना क्षेत्र की है. यहां प्रेम प्रसंग में एक युवक को अगवाकर हत्या करने का मामला सामने आया है. इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान भभुआ थाना क्षेत्र के खनांव गांव के रहने राम केवल राम और उसके बेटे राम नारायण राम के रूप में की गई है. 


आरोप है कि राम केवल राम और उसके बेटे राम नारायण राम ने मिलकार खनांव गांव के रहने वाले जयप्रकाश जायसवाल (20)  को अगवा कर लिया गया और उसकी पीटकर हत्या कर दी. हत्या के बाद शव उसकी लाश को गांव से दक्षिण चाट की ओर गड्ढा खोदकर दफना दिया. घटना के बाद मृतक के पिता मदन साह ने सदर थाना में आवेदन दिया और कहा कि उनका बेटा जयप्रकाश 27 तारीख की शाम 9 बजे के बाद मोबाइल पर फोन आने के बाद घर से बाहर निकला और लापता है. पिता ने कहा था कि उसके बेटे का गांव के ही राम केवल राम के घर आना जाना रहता था. 


इस पूरे मामले में पुलिस शव को गड्ढे से बाहर निकलवाई और  पोस्टमार्टम कराई. मौके से मृतक का मोबाइल भी बरामद की. प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी देती भभुआ एसडीपीओ सुनीता कुमारी ने बताया कि भभुआ थाना क्षेत्र में खनावं गांव के मदन साह के पुत्र राम प्रकाश जायसवाल के दो दिनों से लापता होने का आवेदन मिला था. जिसके बाद एफआईआर दर्ज कर पुलिस अनुसंधान में जुटी थी. जांच में पता चला कि खनाव गांव के ही एक लड़की से मृतक का प्रेम प्रसंग चल रहा था. उससे मिलने जाने पहुंचने पर पीट कर हत्या कर दी गई.