ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR CRIME : फल्गु नदी से मिला कारतूस भरा ट्रॉली बैग!3 महीने बाद खुला राज, रिटायर्ड फौजी से जुड़ा मामला बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम

Home / news / बिहार में आग का तांडव: मुजफ्फरपुर में 50 घर जले, पटना में गेहूं...

बिहार में आग का तांडव: मुजफ्फरपुर में 50 घर जले, पटना में गेहूं की फसल जलकर राख, मधेपुरा में 12 घर स्वाहा

07-Apr-2023 09:53 PM

By First Bihar

PATNA/MUZAFFARPUR/MADHEPURA: बिहार के अलग-अलग जिलों से अगलगी की घटनाएं सामने आ रही है। अगलगी की घटनाओं में लाखों की संपत्ति के नुकसान के साथ साथ जान माल की भी क्षति हुई है। राजधानी पटना समेत मुजफ्फरपुर और मधेपुरा में आग ने तांडव मचाया है। मुजफ्फरपुर में अगलगी की घटना में करीब 50 घर जल कर स्वाहा हो गए हैं वहीं एक बच्ची की भी दर्दनाक मौत हो गई है। वहीं मधेपुरा में भीषण अग्निकांड में 12 घर राख हो गए वहीं कई मवेशियों की झुलने से मौत हो गई है जबकि पटना में करीब 5 बीघे में लगी गेहूं की फसल नष्ट हो गई है।


पहली घटना मुजफ्फरपुर से है, कांटी थाना क्षेत्र के साइन पंचायत स्थित साइन पट्टी बंगरा दयाल गांव में उस समय अफरा तफरी का माहौल हो गया, जब आग ने देखते ही देखते करीब 50 घरों को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया हालांकि तबतक 50 घर जल कर स्वाहा हो गए थे। इस घटना में शंकर पासवान की 5 वर्षीय बेटी शिवानी कुमारी की झुलसकर मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है। पुलिस ने मृतक बच्ची के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रशासन की तरफ से अग्नि पीड़ितों के लिए राहत और बचाव कार्य चलाया जा रहा है।


उधर, मधेपुरा के शंकरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मधैली गांव के वार्ड नंबर 11 में अचानक लगी आग से करीब 12 घर जल कर खाक हो गए। बताया जा रहा है कि इस आग के चपेट में आने से 4 मवेशी की भी झुलस कर हुई मौत हो गई। अचानक लगी आग ने तेज पछुवा हवा के कारण देखते ही देखते बस्ती के 12 घरों को अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों के द्वारा अपने स्तर से आग पर काबू पाने की कोशिश की गई लेकिन कुछ देर बाद पहुंची फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने आग पर पूरी तरह काबू पाया। अनुमान है कि इस आग में 10 लाख से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ है।


वहीं राजधानी पटना में भी आग ने खूब तांडव मचाया है। पटना सिटी के गौरीचक थाना इलाके में लगी भीषण आग से 4से 5 बीघा में लगी गेहूं की फसल देखते ही देखते जल कर राख हो गई। अगलगी की इस घटना के बाद ग्रामीणों में कोहराम मच गया। जबतक लोग आग पर काबू पाते तबतक गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गई। अगलगी की इस घटना में लाखों रुपए की संपत्ति का नुकसान हुआ है।