ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल

Home / news / बिहार के जिला प्रभारी सचिवों की सूची जारी, 8 IAS अधिकारियों को मिली...

बिहार के जिला प्रभारी सचिवों की सूची जारी, 8 IAS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेवारी

10-Aug-2023 07:33 PM

By First Bihar

PATNA: विकास कार्यों में तेजी लाने और कल्याणकारी योजनाओं सही कार्यान्वयन के उद्देश से सरकार ने बिहार के 8 आईएएस अधिकारियों को नई जिम्मेवारी सौंपी है। सरकार ने बिहार के जिला प्रभारी सचिवों की सूची जारी की है। मंत्रिमंडल सचिवालय की तरफ से इसको लेकर आदेश जारी किया गया है।


2007 बैच के आईएएस अधिकारी जय सिंह को लखीसराय का जिला सचिव बनाया गया है। 2007 बैच के ही आईएएस अधिकारी संजय कुमार सिंह को जमुई जिला का सचिव नियुक्त किया गया है। वहीं  2007 बैच के आईएएस अधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल कैमूर के सचिव बनाए गए हैं। 2007 बैच के आईएएस अधिकारी मो. सोहैल शिवहर जिला के प्रभारी सचिव बनाए गए हैं।


वहीं 2007 बैच के ही आईएएस अधिकारी वैद्यनाथ यादव शेखपुरा के प्रभारी सचिव बनाए गए हैं। साल 2000 बैच के आईएएस अधिकारी एन श्रवण कुमार बक्सर के प्रभारी सचिव बने हैं। 2004 बैच के आईएएस अधिकारी अभय कुमार सिंह को सरकार ने मधुबनी जिले का प्रभारी सचिव बनाया है और 1995 बैच की आईएएस अधिकारी डॉ विजयलक्ष्मी एन समस्तीपुर की प्रभारी सचिव बनाई गई हैं।