Bihar News: प्राथमिक स्कूलों में LPG की कमी का असर, मिड-डे मील प्रभावित होने की आशंका; कई जिलों से शिकायत Bihar News: प्राथमिक स्कूलों में LPG की कमी का असर, मिड-डे मील प्रभावित होने की आशंका; कई जिलों से शिकायत Bihar News: महिला रोजगार योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा, छात्राओं और पुरुषों के खातों में भेजे गए 10-10 हजार रुपये BIHAR NEWS : पटना में निजी भवनों पर किया यह काम तो भरना पड़ सकता है जुर्माना, जारी हुआ आदेश; अब देनी पड़ेगी यह जानकारी Bihar political news : जेल में बंद विधायक बनेंगे ‘किंगमेकर’? राज्यसभा चुनाव में अनंत सिंह करेंगे वोट या नहीं; जानिए क्या है नया अपडेट बिहार में हेल्थ सेक्टर की बड़ी छलांग! रोबोटिक सर्जरी से कैंसर पर जीत, आई बैंक भी हुआ शुरू BIHAR NEWS : बिहार में इस जगह गैस सिलेंडर कालाबाजारी का भंडाफोड़, छापेमारी में 250 से अधिक सिलेंडर बरामद; मचा हडकंप 'बाबू सुनो, तुमसे ही शादी करेंगे…' बॉयफ्रेंड ने झांसा देकर मिलने बुलाया; गर्लफ्रेंड हुई प्रेग्नेंट तो कर दिया बड़ा कांड BIHAR NEWS : अरे भाग नहीं ना रहे हैं, रहिए चुपचाप, उधर कहां भाग रहे हैं? फिर दिखा CM नीतीश का अनोखा अंदाज, पढ़िए समृद्धि यात्रा के दौरान क्या हुआ BIHAR NEWS : सूबे के 18 लाख महिलाओं के खाते में जल्द ही जाने वाला है पैसा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान
31-Oct-2021 03:53 PM
PATNA : बिहार के जहानाबाद जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जो काफी हैरान करने वाली है. दरअसल निर्वस्त्र हालत में एक सिपाही की पत्नी की लाश मिली है, जिसके बदन पर एक भी कपड़ा नहीं. उसके शरीर पर कई जगह चोट के भी निशान हैं. जिसे देखने के बाद ग्रामीणों के रोंगटे खड़े हो गए हैं. शव मिलने के बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है. गैंगरेप की घटना की आशंका जताई जा रही है.
मामला जहानाबाद के परस बीघा थाना क्षेत्र की है. यहां चैनपुर गांव में एक सिपाही की पत्नी की लाश मिली है. नग्न हालत में महिला की लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. बताया जा रहा है कि मृतक महिला का पति सीआरपीएफ में सिपाही के पद पर तैनात है. इस घटना के संबंध में जानकारी मिली है कि मृतक महिला शुक्रवार के दिन शौच करने के लिए घर से गई थी.
महिला के घर वापस नहीं लौटने से उसके परिजन काफी परेशान थे. काफी समय बीत जाने के बाद उन्होंने ढूंढने की कोशिश की और फिर पुलिस को इसकी सूचना दी गई कि महिला अचानक से गायब हो गई है. अगले दिन शनिवार को गांव के कुछ लोगों ने महिला के शव को निर्वस्त्र हालत में खेत में देखा. उन्होंने सूचना दी कि महिला की लाश खेत में पड़ी है. महिला को इस हालत में देख परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हैं.
मृतक महिला के परिजनों का कहना है कि महिला जिस हालत में मृत पाई गई. उस समय उसके शरीर पर से सारे कपड़े फटे कटे थे. महिला के शरीर पर चोट के निशान भी थे. जिस से पता चलता है कि महिला के साथ गैंगरेप किया गया. फिर बदमाशों ने उसे जान से मार दिया. इस वारदात के बाद जहानाबाद के सभी गांव वाले गुस्से में आ गए हैं. जगह-जगह सड़क जाम कर आगजनी की जा रही है.
महिला के साथ हुए इस जघन्य अपराध के प्रति अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं. गांव वालों और परिजनों का कहना है कि इस घटना ने जहानाबाद को शर्मसार किया है. इसके चलते अब कोई महिला अपने आप को गांव में सुरक्षित महसूस नहीं कर पा रही है. अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाए. मामला तेजी से भड़कता देख पुलिस भी अपने स्तर पर तेजी से कार्य कर रही है.