ब्रेकिंग न्यूज़

मातम में बदली खुशी: बहन की शादी का कार्ड देकर लौट रहे भाई की दर्दनाक मौत, हादसे के बाद बाइक समेत नहर में गिरा युवक मातम में बदली खुशी: बहन की शादी का कार्ड देकर लौट रहे भाई की दर्दनाक मौत, हादसे के बाद बाइक समेत नहर में गिरा युवक बिहार में 5 लोगों की संदिग्ध मौत..जहरीली शराब पीने की चर्चा ! बिना PM रिपोर्ट के ही सहायक एक्साइज कमिश्नर ने दिया गजब का जवाब- 'कुत्ता' काटने से मरे हैं लोग... BIHAR NEWS: बिहार में अब बिना जमीन रसीद के भी मिलेगा बिजली कनेक्शन, बस करना होगा यह काम, जानिए नया नियम और पूरी प्रक्रिया BIHAR CRIME NEWS: बम की धमकियों से नहीं थमेगा न्याय: पटना सिविल कोर्ट में रोज सर्च अभियान, आरोपियों की गिरफ्तारी को विशेष टीम गठित Bihar politics : विधान परिषद में राजद MLC ने जेडीयू मंत्री को कहा - फेक है आपकी डिग्री ..., खूब हुआ हंगामा; जानिए फिर मंत्री ने क्या दिया जवाब Bihar News : पैक्स अध्यक्षों से रिश्वत, अधिकारी ने खुद लिखा सच! बिहार विधान परिषद में राजद MLC सुनील सिंह ने खोली सरकार की पोल, सभापति भी हैरान Bihar Assembly : 2013 से अब तक नहीं हुआ काम, HAM के विधायक ने सरकार पर उठाया सवाल; जानिए मंत्री ने क्या दिया जवाब PATNA METRO UPDATE: पटना में भी दिल्ली की तर्ज पर दौड़ेगी मेट्रो ट्रेनें, इस माह तक शुरू होने की उम्मीद, जानिए पूरी अपडेट Bihar News : 'हुजुर यह सरकार के सामर्थ का हनन है ....', मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और मंत्रियों की बात नहीं मान रहे अधिकारी, BJP विधायक ने सरकार पर उठाया सवाल; नियमावली लेकर पहुंचे सदन

बिहार के जवान की अरुणाचल में बेरहमी से हत्या, साथी जवान पर मर्डर का आरोप

बिहार के जवान की अरुणाचल में बेरहमी से हत्या, साथी जवान पर मर्डर का आरोप

17-Feb-2023 04:43 PM

By First Bihar

ARA: भोजपुर के रहने वाले एक एसएसबी जवान की आरुणाचल प्रदेश में बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप मृतक के साथी जवान पर लगा है। एसएसबी जवान अरुणाचल प्रदेश की सीमा सुरक्षा बल के मेस इंचार्ज थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद गांव में मातम फैल गया है। जवान के पार्थिव शरीर शनिवार को उनके पैतृक गांव आएगा।


32 साल के एसएसबी जवान राकेश कुमार भोजपुर के बड़हरा प्रखंड पदमिनियां गांव के रहने वाले थे।एसएसबी जवान राकेश कुमार अरुणाचल प्रदेश में कार्यरत थे। उनकी हत्या का आरोप उनके ही साथी जवान पर ही लगा गया है। बताया जा रहा है कि राकेश का किसी बात को लेकर उनके ही एक साथी जवान के साथ विवाद चल रहा था। आरोपी जवान अररिया जिले का रहने वाला बताया जा रहा है। आरोप है कि दोनों जवानों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि साथी जवान ने धारदार हथियार से राकेश पर वार कर दिया। इस हमले में राकेश की मौके पर ही मौत हो गई।


मृतक के चाचा त्रिलोकी यादव ने बताया कि राकेश की हत्या करने वाले साथी जवान से उसका डेढ़ साल पहले भी किसी बात के लेकर झगड़ा हुआ था। राकेश और उसका साथी उस समय दानापुर एक साथ काम करते थे। साथ ही मृतक के चाचा ने बताया कि राकेश बहुत ही अच्छा लड़का था। दोनों साथियों में पता नहीं क्या विवाद हुआ कि उसके साथी ने उसकी जान ले लिया। बता दें कि,  राकेश कुमार का चयन साल 2011 में एसएसबी में हुआ था।  साल 2013 में उनकी शादी भोजपुर के आरा में गंगहर पंचायत में हुई थी। एसएसबी जवान का एक चार साल का बच्चा है। इस घटना के बाद राकेश के परिवार में मातम का माहौल है।