साहिबगंज से अगवा 3 नाबालिगों को जमालपुर रेल पुलिस ने किया बरामद, तीनों को सुरक्षित परिजनों के किया हवाले शिवहर: लापता 12 साल के बच्चे को पुलिस ने एक घंटे के भीतर किया बरामद, परिजनों के चेहरे पर आई मुस्कान शराबबंदी वाले बिहार में होली की तैयारी में जुटे माफिया: गिट्टी लदे हाईवा से 50 लाख की शराब बरामद हड़ताल खत्म करने की अपील, विजय कुमार सिन्हा ने राजस्व विभाग के कर्मचारियों से कहा..पहले काम पर लौटें, तब मांगों पर किया जाएगा विचार Bihar News: बिहार के 50 हजार रिटायर शिक्षकों की पेंशन पर संकट, सामने आई यह बड़ी वजह Bihar News: बिहार के 50 हजार रिटायर शिक्षकों की पेंशन पर संकट, सामने आई यह बड़ी वजह Crime News: मुजफ्फरपुर ड्रम हत्याकांड, 5 साल पहले युवक ने बेरहमी से की थी गर्लफ्रेंड की हत्या, कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा Bihar News: मंत्री की एस्कॉर्ट गाड़ी ने दो मैट्रिक छात्रों को उड़ाया, दोनो गंभीर रूप से घायल; एक DMCH रेफर Bihar News: मंत्री की एस्कॉर्ट गाड़ी ने दो मैट्रिक छात्रों को उड़ाया, दोनो गंभीर रूप से घायल; एक DMCH रेफर गोपालगंज में शॉर्ट सर्किट से डीजल गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान
04-Aug-2021 05:09 PM
SHEOHAR : बिहार के शिवहर जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जो काफी हैरान करने वाली है. दरअसल एक शिक्षक अपनी ही छात्रा को लेकर फरार हो गया, जिससे वह शिक्षा ग्रहण करती थी. लड़की के घर से भागने के बाद उसके परिजनों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी. मामला प्रकाश में आने के बाद शिवहर पुलिस ने फौरन कार्रवाई की.
मामला शिवहर जिले के नगर थाना की है. यहां एक शिक्षक अपनी ही छात्रा को लेकर घर से फरार हो गया, जिसे वह प्यार करता था. लड़की भी अपने टीचर से बहुत प्यार करती थी. दोनों एक दूसरे से अक्सर अकेले में मिला करते थे. हालांकि घर से भागने के बाद पुलिस ने भी त्वरित कार्रवाई की और शिक्षक को अरेस्ट कर लिया. लड़की को भी सही सलामत पकड़ा गया.
आरोपी शिक्षक की पहचान धनंजय सर्राफ के रूप में की गई है, जो स्काउट गाइड की ट्रेनिंग देता है. नगर थाना पुलिस ने पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी शहर से लड़की के साथ दबोचा. इस घटना के बाबत जानकारी मिली है कि धनंजय सर्राफ मूल रूप से पश्चिमी चंपारण के बेतिया का रहने वाला है. वहीं वह शिवहर जिले के डुमरी कटसरी प्रखंड के श्यामपुर भटहां थाना क्षेत्र के गाजीपुर स्थित सरकारी स्कूल में स्काउट एंड गाइड शिक्षक के पद पर तैनात है.
बताया जा रहा है कि शिवहर नगर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली छात्रा अपनी सहेली के साथ स्कूल गई थी, जहां से वह वापस नहीं लौटी. लड़की के परिजनों ने जब उसकी की सहेली से पूछताछ की तो यह बात सामने निकल कर आई कि वह शिक्षक के साथ भाग गई है. लड़की के पिता ने शिवहर नगर थाने में आरोपी शिक्षक और उसकी सहेली के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई.
प्राथमिकी दर्ज होने के बाद शिक्षक के मोबाइल के काल डिटेल के आधार पर पुलिस की टीम ने मोतिहारी में छापेमारी कर शिक्षक को दबोच लिया. छात्रा को भी मुक्त करा लिया. नगर थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर रघुनाथ प्रसाद ने पूरे मामले की जानकारी दी है. वहीं बताया है कि आरोपित शिक्षक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. छात्रा का मेडिकल कराया जा रहा है.