ब्रेकिंग न्यूज़

Police Clash : सरपंच की पिटाई के बाद ग्रामीणों और पुलिस में हिंसक झड़प, फायरिंग का भी आरोप; SSP ने दिया अपडेट Patna Crime News: पटना में कुख्यात अपराधी की हत्या से सनसनी, बदमाशों ने घर के बाहर मारी गोली; ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप Patna Crime News: पटना में कुख्यात अपराधी की हत्या से सनसनी, बदमाशों ने घर के बाहर मारी गोली; ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप Bihar news : बिहार में जिला जज का असामयिक निधन, 6 महीने में पहले हुई थी पोस्टिंग; जांच में लगी फॉरेंसिक टीम Bihar News: घर से भागे प्रेमी युगल का वीडियो वायरल, लड़की ने परिजनों पर लगाए गंभीर आरोप Bihar News: घर से भागे प्रेमी युगल का वीडियो वायरल, लड़की ने परिजनों पर लगाए गंभीर आरोप बिहार से बड़ी खबर: दिगम्बर धर्मशाला के कमरे से 4 जैन सैलानियों के शव बरामद, वारदात से इलाके में सनसनी बिहार से बड़ी खबर: दिगम्बर धर्मशाला के कमरे से 4 जैन सैलानियों के शव बरामद, वारदात से इलाके में सनसनी Bihar Budget 2026-27 : बिहार में महिला सशक्तिकरण पर 48 हजार करोड़ से अधिक खर्च, जेंडर बजट पेश करने की तैयारी Bihar Budget Session 2026: बिहार विधान परिषद में शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग को लेकर हंगामा, शिक्षा मंत्री को देना पड़ा जवाब

बिहार: चचेरे भाई से बहन को हुआ प्यार, अवैध संबंध के कारण घरवालों ने दोनों को मार डाला

बिहार: चचेरे भाई से बहन को हुआ प्यार, अवैध संबंध के कारण घरवालों ने दोनों को मार डाला

31-May-2021 07:32 PM

JAMUI : बिहार के जमुई में एक ऐसे खौफनाक मामले का खुलासा हुआ है, जिसने सबको हैरान कर दिया है. दरअसल चचेरे भाई से प्यार करने वाली लड़की और उसके प्रेमी की हत्या का पर्दाफाश हुआ है. पुलिस ने इस मामले में लड़की के पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है. जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है. 


घटना जमुई जिले के झाझा थाना क्षेत्र की है, जहां नकटी डैम से मार्च महीने में मिली लड़का और लड़की की डेड बॉडी मामले में पुलिस ने एक बड़ा खुलासा किया है. जमुई एसपी प्रमोद कुमार मंडल ने बताया कि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ये साबित हो गया कि प्रेमी युगल की हत्या हुई थी और ये पूरा मामला ऑनर किलिंग का है. लड़का और लड़की आपस में चचेरे भाई-बहन थे और दोनों एक दूसरे से प्यार करते थे. 


पुलिस कप्तान ने आगे बताया कि 10 मार्च को  लड़का देवधर से अपने घर आया था. 11 मार्च को वो अपने घर में ही था. इसी क्रम में 12 मार्च की शाम किसी ने उसे फोन कर घर से बाहर स्कूल के पास बुलाया, जहां लड़की के घरवाले पहले से मौजूद थे. लड़के के पिता की मानें तो हत्या जंगल में ले जाकर की गई. इसके बाद राज छिपाने के लिए उन्होंने लड़की की भी हत्या कर दी और दोनों की लाश को नकटी डैम में फेंक दिया. 


जमुई एसपी प्रमोद कुमार मंडल ने इस मामले का पर्दाफाश करते हुए बताया कि जब लड़के के मां-बाप को बुलाकर सख्ती से पुछताछ शुरू की गई तो उन्होंने बताया कि ग्रामीणों से उन्हें जानकारी मिली है कि लड़की के पिता ने अपने अन्य पांच रिश्तेदारों के साथ मिलकर दोनों की हत्या कर दी. दोनों का मर्डर करने के बाद उसने गांव-मोहल्ले में ये अफवाह उड़ा दिया कि चचेरा भाई अपनी बहन को लेकर भाग गया है.


जमुई पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए ड़की के पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है. उससे पुछताछ की जा रही है. इस हत्याकांड में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.