Teacher Vacancy 2026 : बिहार शिक्षक भर्ती 2026: 46 हजार पदों के लिए BPSC ने जारी किया नोटिस, विज्ञापन जल्द Bihar weather : बिहार में ठंड पड़ी कमजोर, न्यूनतम तापमान बढ़ा; उत्तर बिहार में सुबह घने कोहरे की संभावना समस्तीपुर: प्रोपर्टी डीलर गणेश सहनी हत्याकांड का खुलासा, 6 लेन के जमीन को लेकर हुआ था विवाद, आरोपी गिरफ्तार नौनिहालों के भविष्य के साथ खिलवाड़? बच्चों को पढ़ाने की बजाय स्कूल में चटाई बिछाकर सोते नजर आए मास्टर साहब, वीडियो हो गया वायरल चलती ट्रेन में महिला ने दिया बच्ची को जन्म, झाझा स्टेशन पर 45 मिनट रुकी साउथ बिहार एक्सप्रेस समस्तीपुर में सहायक काराधीक्षक की पत्नी का फंदे से लटका मिला शव, मायके वालों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप समस्तीपुर में महिला समेत दो को मारी गोली, भीड़ की पिटाई के बाद घायल अपराधी सन्नी पासवान की मौत आरा में करोड़ों की टैक्स चोरी का खुलासा, 3 कपड़ा कारोबारियों पर GST की रेड पटना में गोल का मेगा मोटिवेशनल सेमिनार, 1000+ छात्रों ने सीखा NEET-JEE क्रैक करने का मंत्र दरभंगा में बच्ची से रेप-हत्या मामला: पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद बोले प्रशांत किशोर, कहा..बिहार में अधिकारियों का जंगलराज
03-Mar-2021 05:16 PM
JAMUI : बिहार को शर्मसार करने वाली एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि आखिरकार वे कैसे समाज में रह रहे हैं. मामला बिहार के जमुई जिले का है, जहां बेटे के सामने ही उसकी मां के साथ कुछ दरिंदों ने गैंगरेप किया. जब महिला ने इसका विरोध किया तो उन्होंने लात-घूंसे से पीटकर उसे चाकू घोंप दिया. मामला सामने आने के बाद पुलिस इस घटना की छानबीन में जुट गई है.
घटना बिहार के जमुई जिले की है, जहां चकाई के एक गांव में कुछ दबंगों ने बेटे के सामने ही एक महिला के साथ सामूहिक बलात्कार की घटना को अंजाम दिया. जब महिला ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो उन्होंने महिला को बेरहमी से मारा. महिला के विरोध करने पर उन्होंने उसके टुड्डी पर चाकू से वार कर दिया. पीड़िता ने इस घटना के संबंध में पुलिस में शिकायत की है.
घटना की छानबीन कर रहे टाउन थाना के थानाध्यक्ष रविशंकर कुमार ने बताया कि महिला के आवेदन के आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लिया है. पीड़िता की उम्र 35 साल बताई जा रही है. उसके पति की पहले ही मौत हो चुकी है. 13 साल के एक बच्चे के साथ वह अकेले रहती है. दूसरे के खेतों में मजदूरी कर वह अपना और अपने बेटे का पेट पालती है.
पीड़ित महिला के बेटे ने बताया कि बुधवार की सुबह पड़ोस के सुखदेव यादव और महेंद्र यादव घर में घुस आए और चाकू का भय दिखाकर दोनों को बुरी तरह डरा दिया. दोनों ने मां-बेटे को चुप रहने के लिए कहा. बोले कि शोर मचाया तो दोनों को मार देंगे. उसके बाद मां के साथ गलत व्यवहार करने लगे. जब मां विरोध करने लगी तो उसके चेहरे पर चाकू चला दिया. मुझे भी चाकू दिखाने लगे. जाने से पहले मुझे और मां को लात-घूंसों से खूब पीटा. घटना की जानकारी किसी को नहीं देने की धमकी के बाद वे घर से निकल गए.