ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : बिहार नगर निकाय चुनाव की तैयारी तेज: 8 निकायों में आम चुनाव, 26 वार्डों में उपचुनाव, 13 मई को आएगी अंतिम वोटर लिस्ट BIHAR NEWS : दो साल के मासूम की गला दबाकर हत्या, पड़ोसी महिला ने बोरे में छिपाया शव; गांव में भारी पुलिस बल तैनात CM Nitish Samriddhi Yatra: बेगूसराय-शेखपुरा को 480 करोड़ से ज्यादा की योजनाओं का तोहफा, तीसरे चरण का आज आखिरी दिन Bihar Electronic City: पटना के पास बनेगी बेंगलुरु मॉडल की इलेक्ट्रॉनिक सिटी, 1 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार Bihar Police : खाली मिला थाना और ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश Bihar land survey : बिहार में जमीन सर्वे में लगे अमीनों के लिए सरकार का तोहफा, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने किया बड़ा ऐलान Bihar LPG Crisis 2026: बिहार में रसोई गैस संकट, नया LPG कनेक्शन और डबल सिलेंडर पर जानिए क्या है सरकार का नया आदेश Rajya Sabha Election 2026 : 12 वर्षों के बाद बिहार में वोटिंग की स्थिति, पांचवीं सीट पर रोचक मुकाबला; 16 मार्च को मतदान और परिणाम Bihar News : पटना में आज सैयद अता हसनैन लेंगे बिहार के राज्यपाल पद की शपथ, लोक भवन में होगा समारोह Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव

बिहार में धर्म परिवर्तन का खेल जारी, एक लाख रुपये का लालच देकर कराया जा रहा धर्मांतरण

31-Jul-2023 03:43 PM

By SAURABH KUMAR

SITAMARHI: बिहार के सीतामढ़ी जिले में हिंदूओं का जबरन धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। हिन्दू से इसाई धर्म अपनाने के लिए एक लाख रूपये का लालच तक दिया जा रहा है। संस्था से जुड़े सदस्यों ने कई लोगों का धर्मांतरण करवा चुके हैं और आज फिर इसी मकसद से वे मेजरगंज थाना क्षेत्र के डुमरी और काहे हरीराम गांव में पहुंचे थे। लेकिन लोगों विरोध करना शुरू कर दिया। 


संस्था से जुड़े सदस्य गांव के भोले भाले लोगों का जबरन धर्म परिवर्तन करने के लिए दबाव बना रहे थे। कई लोगों को तो एक-एक लाख रुपये देने का भी लालच दे रहे थे। इसी बात को लेकर कुछ लोग बवाल मचाने लगे। इस दौरान जमकर हंगामा करने लगे। हंगामे की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी। 


बताया जाता है कि महिला और पुरुष धर्म परिवर्तन कराने को लेकर गांव वालों पर दबाव बना रहे थे। उनके पास ईसाई धर्म से जुड़ी किताब भी बरामद किया गया है। गांव वालों ने इस दौरान धर्म परिवर्तन करने का दबाव देने वाले लोगों को खदेड़कर पकड़ लिया और उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया।बताया जा रहा है कि रामाधार रावत की पत्नी रेणू देवी, बाराही हरिराम डुमरी के नंदू पंडित की पत्नी राम दुलारी देवी धर्म से संबंधित किताब लेकर हिंदुओं को धर्म परिवर्तन कराने पहुंची थी। 


हिन्दूओं को ईसाई धर्म अपनाने के लिए दबाव बना रही थी। जिसके बाद गांव के लोग इन महिलाओं का विरोध करने लगे। बता दें कि बीते सप्ताह सीतामढ़ी जिले के रीगा थाना क्षेत्र के रेवासी गांव में भी हिंदू जगा साह ने धर्म परिवर्तन कर पूरे परिवार के साथ क्रिश्चियन धर्म अपना लिया था और अपने आस-पड़ोस के लोगों को भी एक लाख रुपए का लालच देकर क्रिश्चियन धर्म अपनाने के लिए दबाव बना रहा था। 


एक महीने के भीतर ये लगातार दूसरी बार हिंदुओं को धर्म परिवर्तन कर इसाई धर्म अपनाने के लिए दबाव बनाने पहुंचे थे। पूर्व के मामले में तो हिंदू परिवार ने ईसाई धर्म अपना भी लिया था। बड़े पैमाने पर हिंदुओं को धर्म परिवर्तन करने के लिए ईसाई धर्म की ओर से एक गिरोह चल रहा है जो हिंदुओं का धर्म परिवर्तन करा रही है। फिलहाल गिरफ्तार महिलाओं से पुलिस पूछताछ में जुटी है। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है।