Pappu Yadav arrest : IGIMS से PMCH शिफ्ट हुए गिरफ्तार पप्पू यादव, जानिए अब क्या होगी पुलिस कार्रवाई और सांसद के पास क्या हैं कानूनी विकल्प? ITBP jawan assault case : वर्दी की आड़ में दबंगई! ITBP जवान पर युवक से जानलेवा मारपीट का आरोप, थाने के रवैये पर भी उठे सवाल TRE 4 Vacancy : TRE -4 में सिर्फ इस सब्जेक्ट के स्टूडेंट ही भर सकेंगे फॉर्म; इन लोगों को लग सकता है बड़ा झटका; पढ़िए शिक्षा विभाग का नया अपडेट Bihar Dairy Industry : बिहार के हर पंचायत में खुलेगा सुधा दुग्ध बिक्री केंद्र, CM नीतीश कुमार आदेश; यह सुविधा भी होगी शुरू DCLR office bribe demand : DCLR ऑफिस में ‘केस नंबर’ के नाम पर रिश्वत की डिमांड, VIDEO वायरल होते ही DM का बड़ा एक्शन Vigilance Bureau Raid : असिस्टेंट डायरेक्टर परमजय सिंह के घर से 15 लाख कैश बरामद, जांच में खुल सकते हैं बड़े राज; नियोजन भवन की पार्किंग में रिश्वत लेते हुए हैं अरेस्ट Bihar corruption : बिहार में खुलेंगे 3 नए निगरानी थाने, भ्रष्टाचार पर कसेगा शिकंजा; जीरो टॉलरेंस नीति पर सरकार सख्त Pappu Yadav Arrest : जानिए कौन हैं IPS अधिकारी भानु प्रताप सिंह, आधी रात हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव को किया अरेस्ट Bihar Vidhan Sabha event : 105 साल की हुई बिहार विधानसभा, लोकतंत्र के उत्सव में शामिल होंगे राजनीति के दिग्गज; इस सुविधा का होगा उद्घाटन Pappu Yadav arrest : 1995 के पुराने मामले में आधी रात को पप्पू यादव की गिरफ्तारी, समर्थकों में आक्रोश; 3 घंटे चला हाई-वोल्टेज ड्रामा
05-Sep-2024 06:12 PM
By First Bihar
MUNGER: मुंगेर में अपराधी बेलगाम होते जा रहे हैं। बेखौफ अपराधियों ने दो दिन के भीतर छिनतई की दो वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे दी है। कोतवाली थाना क्षेत्र के टैक्सी स्टैंड के पास उच्चकों ने एक शख्स के थैले से दो लाख रुपए निकाल लिए जबकि एक शिक्षिका से 61 हजार रुपए कैश और मोबाइल छीन लाय। जिले में बढ़ती छिनतई की घटनाओं को लेकर एसपी ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।
पहली घॉना कोतवाली थाना क्षेत्र के टैक्सी स्टैंड के पास की है, जहां उच्चकों ने जिला स्कूल में चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी पवन कुमार सिंह के ऊपर गंदा फेंककर उसका ध्यान बंटाया और रुपयों से भरा थैला छीनकर फरार हो गए। पीड़ित ने बताया कि वह अपनी बीमार पत्नू के इलाज के लिए बैंक से दो लाख रुपए निकाले थे और घर जा रहा था, तभी टैक्सी स्टैंड के पास उच्चकों ने उसपर गन्दगी फेंक दिया और पैले छीनकर फरार हो गए।
इससे पहले बुधवार को बैद्यनाथ बालिका उच्च विद्यालय की शिक्षिका मालती कुमारी से उच्चकों ने स्कूल परिसर से 61 हजार कैश और दो मोबाइल छीनकर फरार हो गए। शिक्षिका एसबीआई मुख्य शाखा से पैसा निकाल कर जैसे ही स्कूल परिसर मे प्रवेश कर रही थी, तभी बाइक सवार दो अपराधी आए और शिक्षिका से उसका हैंड बैग और थैला छीनकर फरार हो गए।
जिले में लगातार बढ़ रही छिनतई की घटनाओं पर मुंगेर एसपी सैयद इमरान मसूद ने कहा कि घटना को अंजाम देने वाले किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। अपराधियों की धर-पकड़ के लिए पुलिस टीम छापेमारी कर रही है। एसपी ने जिले के लोगों से अपील की है कि वह इस तरह की घटनाओं के प्रति सतर्कता बरतें।