ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू

बिहार के इस बड़े पुल पर 8 घंटे बंद रहेगा परिचालन, घर से निकलने के पहले पढ़ लें जरूरी खबर

बिहार के इस बड़े पुल पर 8 घंटे बंद रहेगा परिचालन, घर से निकलने के पहले पढ़ लें जरूरी खबर

16-Jan-2024 09:54 AM

By First Bihar

PATNA: बिहार के एक व्यस्ततम बड़े पुल पर वाहनों का परिचालन 8 घंटों के लिए बंद रहेगा। मेंटेनेंस को लेकर पुल पर वाहनों के परिचालन को बंद करने का फैसला लिया गया है। एसपी सिंगला कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा पुल का मेंटेनेंस किया जा रहा है। कंपनी ने पुल पर आठ घंटे परिचालन बंद रखने की बात कही है। ऐसे में घर से निकलने के पहले इस जरूरी खबर को पढ़ लें।


दरअसल, उत्तर और मध्य बिहार को जोड़ने वाले राजेन्द्र सेतु पर गाड़ियों का परिचालन 8 घंटों के लिए बंद करने का फैसला लिया गया है। पुल के मेंटेनेंस को लेकर 16 जनवरी की रात 10 बजे से 17 जनवरी की सुबह 6 बजे तक इस पुल पर वाहनों का परिचालन पूर्णत वर्जित रहेगा। कंपनी के अधिकारियों के मुताबिक, राजेंद्र सेतु पर स्पेन नंबर 2 पर 122 मीटर की ढलाई का काम होना है।


इस काम के कारण पुल पर वाहनों का परिचालन 8 घंटे बंद रखने का फैसला लिया गया है। सेतु की मरम्मत कार्य को जून 2024 तक पूरा करने का लक्ष्य है। ऐसे में जल्द से जल्द मरम्मति का काम पूरा हो इसके लिए महीने में दो बार पुल को ब्लॉक किया जा रहा है। बेगूसराय और पटना जिला प्रशासन को ब्लॉक की जानकारी दे दी गई है।