ब्रेकिंग न्यूज़

Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा

Home / news / बिहार के इन शहरों में इस समय होगा रावण वध, जानिए अपने शहर...

बिहार के इन शहरों में इस समय होगा रावण वध, जानिए अपने शहर का जगह और टाइम

24-Oct-2023 08:53 AM

By First Bihar

PATNA : असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व विजयादशमी इस बार मंगलवार 24 अक्टूबर को मनाया जा रहा है। इस दिन भगवान श्री राम ने रावण पर विजय हासिल की थी और सीता माता को लेकर वापस आएं थे। ये दिन प्रभु श्री राम की जीत का प्रतीक है। बिहार की राजधानी पटना 67 वर्षों से रावण वध कार्यक्रम हो रहा है लेकिन इस बार गांधी मैदान में सीमेंटेड पिलर पर रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों को खड़ा किया जा रहा है।


वहीं, पिछले साल तेज हवा के झोंकों से रावण का पुतला मैदान में ही गिर पड़ा था। रावण वध के लिए भगवान राम की सेना विजयादशमी के मौके पर नागाबाबा ठाकुरबाड़ी से दोपहर दो बजे निकलेगी। समारोह का उद्घाटन राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर करेंगे।


इसके साथ ही राज्य के प्रमुख शहरों में किस स्थान पर और कितने बजे रावण दहन होगा, इसकी कुछ जानकारी हम आपको दे रहे हैं।


राजधानी पटना के गांधी मैदान में शाम साढ़े चार बजे से रामलीला शुरू होगी। रावण वध समय शाम साढ़े पांच बजे बताया गया है। रावण वध के बाद गांधी मैदान में 15 मिनट तक ईको फ्रेंडली पटाखे फोड़े जाएंगे। आतिशबाजी में रॉकटों की संख्या सबसे ज्यादा होगी। भागलपुर के कर्णगढ़ सीटीएस मैदान नाथनगर में शाम 7. 30 बजे रावण दहन होगा।


इसके अलावा गया के गांधी मैदान में विजयादशमी की शाम 5.30 बजे रावण वध होगा। दोपहर 2.30 बजे स्टेशन रोड से शोभा यात्रा निकलेगी। इसमे श्रीराम दरबार की झांकी, बैंड बाजा के साथ हजारों लोग शामिल होंगे। बताया गया है कि 1957 से यह आयोजन हो रहा है। आरा के रामलीला मैदान शाम 7 बजे रावण वध होगा।


आपको बताते चलें कि, समस्तीपुर में शहर से सटे हाउसिंग बोर्ड मैदान में आज विजया दशमी के अवसर पर रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन होगा. जिला दशहरा समिति द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। शाम पांच बजे के बाद रावण वध होगा। दरभंगा शहर के वार्ड नंबर दो सुंदरपुर छठी पोखर में 24 अक्टूबर को शाम 7 बजे रावण दहन होगा।


उधर, रोहतास जिले के सासाराम व डेहरी में रावण वध कार्यक्रम - का आयोजन किया जाएगा। सासाराम के ताराचंडी धाम परिसर में 30 फीट ऊंचा रावण बनाया गया है। विजय दशमी को शाम छह बजे रावण वध कार्यक्रम होगा। वहीं दूसरी ओर डेहरी के झंडा चौक मैदान में भी रावण दहन होगा। मंगलवार की शाम 5:30 बजे रावण दहन कार्यक्र

म होगा।