मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
13-Jul-2023 07:06 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार से मानसून धीरे- धीरे रूठने लगा है। राज्य में मानसून का कोई ख़ास सिस्टम एक्टिव नहीं रहने के कार विशेषकर दक्षिण बिहार में लोगों को अभी भी बारिश का इंतजार है। हालांकि उत्तरी बिहार में झमाझम बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक उत्तरी बिहार बारिश होने के आसार बने हुए हैं। मौसम विभाग ने इसको लेकर अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग का कहना है कि 13 और 14 जुलाई के आसपास उत्तरी बिहार के पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, में भारी बारिश के आसार हैं। इन जिलों में कुछ जगह पर आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है। इसके साथ ही साथ दिन और रात में लगातार बादल छाए रहने की भी जानकारी दी गई है।
मौसम विभाग के अनुसार बिहार के कुल 13 जिलों में सामान्य उससे अधिक वर्षा हुई है वहीं 25 जिलों में सामान्य से काफी कम बरसात दर्ज की गई है। पूरे बिहार में मंगलवार को औसतन 5 एमएम बारिश दर्ज की गई है। विभाग के तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक दक्षिण बिहार में मानसून का प्रभाव लगभग ना के बराबर है।