NSMCH बिहटा कॉलेज स्थित बालाजी चारधाम मंदिर में वार्षिकोत्सव, भंडारा और भव्य महापूजन पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर चिराग पासवान की प्रतिक्रिया, कहा..बिना आधार नहीं होती कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर बेऊर जेल से PMCH लाए गए पप्पू यादव, निजी सचिव ने कहा..वार्ड में शिफ्ट करने के बजाय आधे घंटे तक कॉरिडोर में रखा गया बिहार में सरकारी मास्टर को सिर मुंडवाकर पूरे बाजार में घुमाया, छात्रा से रेप की कोशिश में गिरफ्तार बिहार में 200 से अधिक प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवनों का निर्माण शुरू, गुणवत्ता पर विशेष जोर सहरसा में लौंडा-नाच करने वाले 4 दोस्तों ने खा लिया कीटनाशक, 3 की मौत Bihar Crime News: मामूली विवाद को लेकर युवक की पीट-पीटकर ले ली जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar News: ढाका विधानसभा सीट पर फिर होंगे चुनाव ? पवन जायसवाल ने पटना हाईकोर्ट में किया है केस, 10 तारीख को RO को न्यायालय में 'शपथ' देने का आदेश
11-Feb-2024 06:51 AM
By First Bihar
PATNA : पटना सहित दक्षिण बिहार के 19 जिलों में 13 और 14 फरवरी को हल्की बारिश होने के आसार हैं। मेघगर्जन और वज्रपात होने की भी संभावना है। 13 फरवरी को दक्षिण बिहार के 14 जिलों के एक-दो स्थानों पर और 14 फरवरी को 19 जिलों के कुछ स्थानों पर गरज के साथ छींटे पड़ेंगे। इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।
दरअसल, प्रदेश के अधिकतर शहरों में बादल छाए रहने के पूर्वानुमान है। शनिवार को राजधानी सहित राज्य के 24 शहरों का न्यूनतम पारा 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे रहा, जबकि गया अति शीतलहर की चपेट में रहा। प्रदेश का सबसे ठंडा जिला 5.2 डिग्री सेल्सियस के साथ गया और सबसे गर्म जिला 27.5 डिग्री सेल्सियस के साथ मधुबनी रहा।
मौसम विभाग ने 13 फरवरी को बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल, पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जिलों के एक-दो स्थानों पर और 14 फरवरी को बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल, पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, खगड़िया जिलों के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है।
उधर, मौसम विभाग के अनुसार रविवार से अगले तीन दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी। वहीं अधिकतम तापमान में अगले 5 दिनों के दौरान कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है, जबकि की शनिवार या रविवार की रात में बांका, जमुई, नवादा, गया और औरंगाबाद जिले के एक या दो स्थानों पर शीतलहर होने की संभावना है।