बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा
03-Oct-2023 07:02 AM
By First Bihar
PATNA: मॉनसून की सक्रियता से सूबे के कई जिलों में पिछले दो तीन दिनों से हो रही झमाझम बारिश ने उमस और गर्मी से काफी राहत दी है। दो तीन दिनों से बारिश और बादलों के छाये रहने से अधिकतम तापमान नीचे आया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि, मंगलवार से राज्य में बारिश की गतिविधियां कम होंगी। मौसम विभाग के मुताबिक, बिहार में गुरुवार से एक बार फिर से बारिश थम सकती है।
दरअसल, दो तीन दिनों से रूक रूक कर हो रही बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है हालांकि आज से बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है। मंगलवार को राज्य के उत्तर-पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम भाग के कुछ जिलों के एक या दो स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं पटना में बादल छाए रहेंगे और बीच-बीच में बूंदाबांदी की संभावना।
सोमवार को राजधानी पटना समेत राज्य के 12 जिलों के 30 स्थनों पर भारी और हल्के से मध्य स्तर की बारिश हुई है। पटना सहित 22 जिलों के अधिकतम तापमान में वृद्धि और 9 जिलों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पटना के अधिकतम तापमान में 1.3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज हुई है। वहीं 34.5 डिग्री सेल्सियस के साथ सीतामढ़ी प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा।
मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को नवादा, रोहतास, गया समेत कुछ जिलों में हल्की और मध्यम दर्जे की बारिश हुई है। आज पटना में बादल छाए रहेंगे और हल्की बुंदाबांदी भी हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार से बारिश पर फिर से ब्रेक लग सकता है। बता दें कि पिछले दो दिनों के दौरान पटना में सामान्य से 248 प्रतिशत अधिक बारिश हुई जबकि बिहार में सामान्य से 389 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई है।