मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
04-Jul-2023 06:42 AM
By First Bihar
PATNA : भीषण गर्मी से परेशान बिहार के लोगों को अब मानसून का असर दिखने लगा है। पूरे प्रदेश में झमाझम बारिश देखने को मिल रही है। इस झमाझम बारिश ने कुछ लोगों के चेहरे पर खुशियां नजर आ रही है कुछ लोग इसे नाराज भी नजर आ रहे हैं। इस बीच मौसम विभाग ने आज भी कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।
दरअसल, मौसम विभाग ने मंगलवार को बिहार के नौ जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। पूर्वी एवं पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, शिवहर और दरभंगा के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट है। सूबे में मानसूनी बारिश की सक्रियता अभी दो दिन बनी रहेगी। इस दौरान राज्य भर में पांच जुलाई तक मेघ गर्जन और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है।
वहीं, राज्य में पिछले 24 घंटों में 14 जिलों में भारी वर्षा हुई है। इस दौरान जमुई में सर्वाधिक 135 मिमी बारिश दर्ज की गई। पटना में सुबह में झमाझम बारिश हुई, हालांकि दोपहर में धूप निकलने से उमस में बढ़ोतरी हुई। मौसम विभाग ने मंगलवार को भी पटना जिले में आंशिक से मध्यम बारिश के आसार जताए हैं।