ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Vidhan Sabha : बिहार विधानसभा बजट सत्र: सातवें दिन भी हंगामे के आसार, कई विभागों पर होगी चर्चा Hajipur Sadar Hospital : हाजीपुर सदर अस्पताल में DM की रेड, दो दलाल गिरफ्तार; सात एम्बुलेंस जब्त Bihar Special Bus : होली-ईद पर प्रवासी बिहारियों के लिए खुशखबरी, मात्र इतने रुपए में बुक करवा सकेंगे टिकट; जानिए सरकार का प्लान Bihar teachers duty : शिक्षकों की ड्यूटी को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, अब सिर्फ इन्हीं कामों में ही लगाई जाएगी जिम्मेदारी Bihar Police : बिहार पुलिस SI भर्ती में इंटरव्यू का एडमिट कार्ड इस दिन होगा जारी, जानिए डाउनलोड करने का आसान तरीका Patna encounter : पटना में सुबह-सुबह एनकाउंटर, अपराधी घायल; इलाज के लिए एनएमसीएच में भर्ती बिहार मौसम अपडेट: ठंड की विदाई, दिन में धूप और रात में फिर ठंड का असर BEGUSARAI: भूषण सिंह हत्याकांड का खुलासा, दो नाबालिग जुड़वा भाई गिरफ्तार रोहतास के काराकाट में भीषण सड़क हादसा, बाइक-ऑटो की टक्कर में दो युवकों की मौत, 6 यात्री घायल अरवल में भीषण सड़क हादसा: बेलगाम ट्रक ने परिवहन विभाग की गाड़ी को रौंदा, सिपाही की दर्दनाक मौत

बिहार के इन जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी, जानिए अपने जिले का हाल

बिहार के इन जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी, जानिए अपने जिले का हाल

11-Aug-2023 06:57 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार की राजधानी पटना सहित सभी जिलों में बारिश का सिस्टम फिर से एक्टिव हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण पश्चिम मॉनसून का प्रभाव 14 अगस्त तक सूबे में बने रहने का पूर्वानुमान है। शुक्रवार को पटना समेत जहानाबाद, गया, औरंगाबाद में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जबकि पश्चिम चंपारण, किशनगंज, कैमूर, बक्सर, रोहतास में अतिभारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है


मौसम विभाग के अनुसार, मानसून ट्रफ अमृतसर, चंडीगढ़, गोरखपुर, मुजफ्फरपुर, मालदा होते हुए मिजोरम की ओर प्रभावी है। इनके प्रभाव से मानसून का प्रभाव कुछ दिनों तक बिहार में बना रहेगा। गुरुवार को चंपारण के चटिया में सर्वाधिक वर्षा 262.0 मिमी दर्ज की गई। हलांकि, राजधानी में दिन में धूप निकली जिससे उमस की स्थिति रही। लेकिन, इसके बाद भी कई जिलों में दिन में सूरज की बादलों के साथ लुकाछिपी बनी रही।  


वहीं,  मौसम विभाग का अनुमान है कि 14 अगस्त से प्रदेश के कई जिलों के अधिकतम तापमान में आंशिक वृद्धि होगी। 34.4 डिग्री सेल्सियस के साथ बांका में प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। वहीं राजधानी का अधिकतम तापमान में 4.4 डिग्री वृद्धि के साथ 32.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। डेहरी को छोड़ सभी शहरों के अधिकतम तापमान में वृद्धि आई है। पटना के अधिकतम तापमान में साढ़े तीन डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 


आपको बताते चलें कि,  बीते 24 घंटों के दौरान चंपारण के चटिया में 262.0 मिमी सर्वाधिक वर्षा दर्ज की गई। वहीं गोपालगंज के बरौली में 160.2 मिमी, पश्चिम चंपारण के नौतन में 157.6 मिमी, मुजफ्फरपुर के रेवाघाट में 153.8 मिमी, पूर्वी चंपारण के पताही में 110.2 मिमी, गोपालगंज के कटिया में 102.4 मिमी, दरभंगा के बेनीबाद में 100.0 मिमी, मुजफ्फरपुर में 92.8 मिमी, मोतिहारी में 90.0 मिमी, हाजीपुर में 80.0, समस्तीपुर में 67.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई।