Bihar News : छात्रों के प्रदर्शन के बाद BPSC ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए कब जारी होगा TRE-4 का नोटिफिकेशन Bihar Crime News: युवक की गोली मारकर हत्या, प्रेम विवाह बना मौत की वजह; पत्नी के पूर्व पति पर आरोप Bihar Crime News: युवक की गोली मारकर हत्या, प्रेम विवाह बना मौत की वजह; पत्नी के पूर्व पति पर आरोप इंदौर की आग ने छीनी किशनगंज की छह जानें: नीतीश कुमार ने जताया गहरा दुख, राहत की घोषणा BIHAR NEWS : इस दिन से खुलेगा बिहार का फेमस वॉटरफॉल, गर्मियों में टूरिस्टों को मिलेगी यह सुविधा; जारी हुआ आदेश BIHAR NEWS : नीतीश कुमार फिर संभालेंगे कमान! आज दाखिल होगा नामांकन, दिल्ली में मौजूद रहेंगे यह बड़े नेता अब गांव के बच्चे बनेंगे डिजिटल चैंपियन! सरकारी स्कूल में शुरू होगा यह ख़ास कोर्स; शिक्षा विभाग ने जारी किया लेटर Bihar Police : DGP का नया फरमान, अब हर रेड से पहले इन्हें देना होगा इन्फॉर्मेशन; बिना SOP कार्रवाई पर एक्शन तय Bihar News : अब नहीं होगा इंतजार! बिहार में शिकायतों पर 72 घंटे में एक्शन, सरकार ने जारी किया सख्त निर्देश Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव पर बड़ा संकट! 30 साल पुराने नक्शे ने बढ़ाई टेंशन; क्या बदलेगा चुनाव का पूरा गणित?
24-Jan-2024 01:58 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार के पूर्व सीएम जननायक कर्पूरी ठाकुर को केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा भारत रत्न देने का एलान करने के बाद उसको लेकर सियासत तेज हो गई है। केंद्र सरकार की घोषणा के बाद सभी दलों में इसका क्रेडिट लेने की होड़ मच गई है। वहीं अब अलग-अलग लोगों को भारत रत्न देने की भी मांग उठने लगी है।
एक तरफ जहां डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने काशी राम को भारत रत्न देने की मांग की है तो वहीं पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने भी बिहार के दो महान विभूतियों को भारत रत्न देने की मांग उठा दी है। मांझी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो गारंटी देते हैं उसे पूरा करते हैं। केंद्र सरकार ने कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने की घोषणा कर न केवल उनका सम्मान बढ़ाया है बल्कि सभी पिछड़ी जातियों और जनजातियों का सम्मान को बढ़ाने का काम किया है।
उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि बिहार के माउंटेन मैन कहे जाने वाले दशरथ मांझी को भी भारत रत्न का सम्मान मिले। दशरथ मांझी ने समाज दबे कुचले लोगों के लिए बहुत कुछ किया। इसके अलावा उन्होंने बिहार के पहले मुख्यमंत्री डॉक्टर श्री कृष्ण सिंह के लिए भी भारत रत्न का सम्मान देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि पहले कहा जाता था की मोदी है तो मुमकिन है आज ये बात साबित हो गई।