मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
22-Aug-2024 07:09 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार में मानसून सीजन की सक्रियता अभी भी जारी हैं। राज्य भर में अभी भी कहीं थोड़ी तो कहीं बहुत बारिश का सिलसिला जारी है। कुछ शहरों में बारिश से जलजमाव अभी भी बरकरार है। ऐसे में मानसून की सक्रियता से अगले तीन दिनों में कई जिलों में भारी बारिश संभावित है। मौसम विभाग के तरफ से आज भी प्रदेश के पांच जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार गुरुवार को बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद और गया के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग के तरफ से यह जानकारी दी गयी कि सूबे के अंदर 21 अगस्त तक सामान्य से 24 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है। मानसून अवधि में अबतक 690.9 मिमी बारिश होनी थी लेकिन मात्र 525 मिमी बारिश हुई है। कम बारिश की वजह से एक ओर जहां खेती की गतिविधियां प्रभावित हुई हैं तो दूसरी और पानी की समस्या से भी आने वाले दिनों में लोगों को दो-चार होना पड़ेगा।
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार बुधवार को पश्चिमी चंपारण के लौरिया में 74.2 मिमी, भभुआ के अधवारा में 71 मिमी, पश्चिमी चंपारण के सिकटा में 68.6 मिमी, सीतामढ़ी के ढेंगाब्रिज में 55.6 मिमी, सोनबरसा में 38.6 मिमी, पश्चिमी चंपारण के रामनगर में 32 मिमी, रोहतास के चेनारी में 32 मिमी में झमाझम बारिश हुई। इसके अलावा, सुपौल, सीतामढ़ी और गोपालगंज के कुछ जगहों पर बारिश दर्ज की गई।
उधर मौसम विभाग ने यह भी जानकारी दी है कि 24 अगस्त को पटना, गया, अरवल, जहानाबाद, नालंदा, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, सारण, सीवान, वैशाली, बक्सर और भोजपुर में एक दो जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। पटना में सुबह में बादलों की आवाजाही के बीच दिन चढ़ते ही उमस और गर्मी का लोगों ने सामना किया। राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री मधुबनी में दर्ज किया गया।