ब्रेकिंग न्यूज़

चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें

Home / news / बिहार के स्वास्थ्य मंत्री को ही नहीं है कोरोना पर सरकार के निर्देश...

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री को ही नहीं है कोरोना पर सरकार के निर्देश की परवाह, रोक के बावजूद की सामूहिक मीटिंग

14-Mar-2020 03:35 PM

PATNA : कोरोना के खतरे को लेकर राज्य सरकार के फरमान की बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने ही धज्जियां उड़ा दी है. सभी सार्वजनिक कार्यक्रमों पर रोक के सरकार के निर्देश के बावजूद मंगल पांडेय ने आज पांच जिलों के बीजेपी के कार्यकर्ताओं के साथ सामूहिक बैठक की.


रोहतास में बीजेपी कार्यकर्ताओं की हुई बैठक
कल ही बिहार सरकार ने सभी सार्वजनिक कार्यक्रमों पर रोक का आदेश जारी किया है. सूबे के सभी सरकारी सभागारों से लेकर मैदानों तक के आवंटन रद्द कर दिये गये हैं. लिहाजा आरजेडी को राजगीर में होने वाले अपने प्रशिक्षण शिविर को रद्द करना पड़ा. दूसरी पार्टियों के कार्यक्रम भी रद्द हो गये हैं.


लेकिन बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने ही कोरोना वायरस को लेकर सरकारी निर्देश की धज्जियां उड़ा दी. रोहतास के विक्रमगंज में आज बीजेपी ने पांच जिलों के कार्यकर्ताओं की कार्यशाला बुलायी थी. इसमें सैकड़ों लोग मौजूद थे. बीजेपी वर्करों के इस जुटान के मुख्य अतिथि बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय थे. मंगल पांडेय ने कैमूर, रोहतास, भोजपुर, बक्सर और औरंगाबाद के बीजेपी कार्यकर्ताओं की इस बैठक को संबोधित किया.




ऐसे लड़ेगें कोरोना से
बिहार सरकार कोरोना से बचाव के लिए तत्पर होने के दावे कर रही है. कई तरह की घोषणा कर दी गयी है. लेकिन जब सूबे के स्वास्थ्य मंत्री को ही सरकार के आदेश की परवाह न हो तो फिर सरकारी फरमानों की गंभीरता समझ में आ जाती है.