ब्रेकिंग न्यूज़

राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश Bihar News: करंट लगने से सफाईकर्मी की मौत, पूजा कार्यक्रम में साफ-सफाई के दौरान हुआ हादसा LPG किल्लत से बढ़ी महंगाई: चाय, समोसा और मिठाइयों के बढ़े दाम, रेस्टोरेंट के मेन्यू में 70% तक कटौती पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई

Home / news / बिहार का हार्डकोर नक्सली गोवा से हुआ गिरफ्तार, कई कांडों में पुलिस को...

बिहार का हार्डकोर नक्सली गोवा से हुआ गिरफ्तार, कई कांडों में पुलिस को थी नंदू की तलाश

19-Jul-2022 06:04 PM

By AKASH KUMAR

AURANGABAD: बिहार का हार्डकोर नक्सली नंदू उर्फ प्रियम गोवा में जाकर छिपा हुआ था। आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने के बाद नंदू गोवा में चैन की नींद सो रहा था। इस बात की जानकारी मिलते ही औरंगाबाद पुलिस ने गोवा जाकर उसे दबोचा।


औरंगाबाद एसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर औरंगाबाद पुलिस हार्डकोर नक्सली नंदू की गिरफ्तारी के लिए  गोवा गयी हुई थी। प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के हार्डकोर और मदनपुर पुलिस के लिए कई कांडों में वांछित सिजुआही गांव निवासी नंदू कुमार उर्फ प्रियम कुमार को गोवा जाकर 14 जुलाई को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद हार्डकोर ने पुलिस के समक्ष नक्सली संगठन में अपनी सक्रियता और कई कांडों में संलिप्तता स्वीकार की है।  


गिरफ्तार नक्सली नंदू पर मदनपुर थाना में 23 नवम्बर 2021 को भादवि की धारा 147, 148, 149, 435, 427, 124ए, 120बी, 3, 4, 5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम तथा 16, 18, 20 यूएपी एक्ट के तहत कांड सं.-364/21, मदनपुर थाना में ही 26 अप्रैल 2022 को भादवि की धारा 121, 121ए,  186, 302, 120बी, 3/4 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम तथा 16, 18, 20, 38, 39 यूएपीए एक्ट के तहत कांड सं.-197/22 और  मदनपुर थाना में ही 28 जून 2022 को भादवि की धारा 353, 120बी, 25(1-बी), 26/35 आर्म्स एक्ट, 3, 4, 5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम तथा 16, 18, 20, 38 यूएपीए एक्ट के तहत कांड सं.- 315 / 22 दर्ज है। 


औरंगाबाद एसपी ने कहा कि कि पुलिस के लिए यह अहम गिरफ्तारी है। हार्डकोर की गिरफ्तारी और पुलिस द्वारा लगातार चलाये जा रहे सर्च ऑपरेशन से नक्सलियों का मनोबल काफी गिरा हुआ है। नक्सली गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस का छापेमारी अभियान  लगातार जारी है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक (अभियान) मुकेश कुमार, सदर एसडीपीओ गौतम शरण ओमी एवं मदनपुर थाने के थानाध्यक्ष भी मौजूद थे।