लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी
01-Jul-2021 10:12 PM
By Vikramjeet
VAISHALI : बिहार में आये दिन आपराधिक मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. ताजा मामला बिहार के वैशाली जिले का है. यहां हाजीपुर में बदमाशों ने दो बड़ी वारदातों को अंजाम दिया है. बदमाशों ने एक शख्स को गोली मार दी है. साथ ही ज्वेलरी की दुकान पर चढ़कर अंधाधुंध फायरिंग भी की है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.
वारदात सदर थाना इलाके की है. यहां एकारा गुमटी के पास बदमाशों ने एक प्लम्बर मिस्त्री को गोली मार दी है. बाइक लूटने के दौरान हथियारबंद अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया. गोली लगने के कारण युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया है. उसे इलाज के लिए नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है.
दूसरी घटना वैशाली के सराय थाना इलाके की है. यहां सराय मोड़ के पास आभूषण की दुकान पर बेखौफ अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग की है. दोनों ही घटनाओं की जानकारी मिलने के बाद वैशाली के एसपी मनीष कुमार ने मामले की जांच का आदेश दिया है. सदर एसडीपीओ राघव दयाल दोनों घटनाओं की तफ्तीश में जुटे हुए हैं.