कैमूर में जहरीला बीज खाने से 8 बच्चे बीमार, भभुआ सदर अस्पताल में भर्ती मधेपुरा में BPSC की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत, किराए के कमरे में मिली लाश, इलाके में सनसनी Bihar News: CM नीतीश का बड़ा ऐलान, बाकी बचे इन 213 प्रखंडों में तुरंत खुलेंगे कॉलेज,जुलाई 2026 से शुरू होगी पढ़ाई... पटना का नाम पाटलिपुत्र करने की मांग, उपेंद्र कुशवाहा ने राज्यसभा में उठाया मुद्दा प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी को लोगों ने बना दिया दूल्हा, सुपौल में ‘पकड़ौआ विवाह’ का वीडियो वायरल शेखपुरा में फर्जी लोन ऐप गिरोह का भंडाफोड़, साइबर पुलिस ने 5 ठगों को किया गिरफ्तार वैशाली में हेरोइन और अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, हुंडई वेन्यू कार से बड़ी खेप बरामद सुप्रीम कोर्ट के रोक के बावजूद बिहार के इस यूनिवर्सिटी ने लागू कर दिया UGC के नए नियम, विरोध के बाद कुलपति ने उठाया यह कदम सुप्रीम कोर्ट के रोक के बावजूद बिहार के इस यूनिवर्सिटी ने लागू कर दिया UGC के नए नियम, विरोध के बाद कुलपति ने उठाया यह कदम जुड़वां बेटियों के जन्म पर बहू की हत्या, पति और ससुर को उम्रकैद
21-Feb-2024 12:18 PM
By Aryan Anand
PATNA : विधानसभा में आज केके पाठक पर मनमानी करने का आरोप लगाते हुए विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया। केके पाठक को हटाने की मांग को लेकर विपक्ष के विधायक वेल में पहुंच गए और जमकर नारेबाजी की। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आगबबूला होने के बाद विपक्षी सदस्य सदन से वॉक आउट कर गए। वहीं, इसके इतर आज विधान परिषद की कार्यवाही में शामिल होने पहुंची नेता विपक्ष राबड़ी देवी ने भी पत्रकारों से बातचीत करते बड़ा हमला बोला है।
राबड़ी देवी ने कहा कि- बिहार में अफसरशाही हावी हो गया है। मुख्यमंत्री अधिकारी सब को बढ़ावा दे रहे हैं।इसलिए अब वो लोग मुख्यमंत्री की भी बात नहीं सुनते हैं और अपने मन से काम करते हैं। अफसरशाही है और गुंडाराज आ गया है। अब वो मुख्यमंत्री जी को समझना होगा की उन्होंने क्या किया है और क्या नहीं किया है। अफसर शाही के साथ भ्रष्टाचार चरम पर है हम तो इतना ही कहेंगे।
इसके अलावा विधानसभा में दलित विधायक का भाजपा नेता द्वारा अपमान किए जाने के चर्चा पर राबड़ी देवी ने कहा कि- इस पर विधानसभा अध्यक्ष को कार्रवाई करनी चाहिए थी। लेकिन, वो ऐसा कर नहीं रहे हैं तो यह गलत बात है भाजपा विधायक पर एक्शन होना चाहिए और विधायक को इस बात के लिए माफ़ी मांगना चाहिए।
उधर, लोक सभा में भाजपा द्वारा 400 सीट पर जीत की बात कहने पर राबड़ी देवी ने कहा कि - भाजपा के लोग EVM के साथ छेड़छाड़ करती है। इसलिए उनके नेता इस तरह के दावे कर रहे हैं। तेजस्वी यादव की यात्रा पर राबड़ी देवी ने कहा कि लाखों की भीड़ जुट रही है और आने वाले लोक सभा चुनाव में पलटू राम को जनता सबक सिखाएगी।