ब्रेकिंग न्यूज़

शराब और अवैध हथियार के खिलाफ सहरसा पुलिस की कार्रवाई, घर की घेराबंदी कर अपराधी को दबोचा, हथियार-कारतूस भी बरामद मोतिहारी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 4 महिलाएं और 2 दलाल गिरफ्तार पटना के मरीन ड्राइव पर नहीं लगेंगी दुकानें, अब यहां बनेगा नया वेंडिंग जोन भोजपुर में अनियंत्रित ऑटो के पलटने से युवक की मौत, महिला समेत कई लोग घायल बिहार का ऑफिसर राज: चार्टर प्लेन में सपरिवार सैर कर रहे हैं IAS अधिकारी, विधानसभा में उठा मामला लेकिन सरकार ने साध ली चुप्पी दरभंगा में पत्नी की अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने वाला पति गिरफ्तार, सालभर से फरार था आरोपी, मुंबई में बना रखा था ठिकाना राष्ट्रीय स्कॉलरशिप प्रवेश परीक्षा 2026: एस.के. मंडल ग्रुप की मेधावी छात्रों के लिए बड़ी पहल Bihar Crime News: चार दिनों से लापता युवक का नदी किनारे शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका BIHAR: निकाह के 1 महीने बाद बीवी ने शौहर के चेहरे पर फेंका खौलता तेल, जिन्दगी और मौत के बीच जूझ रहा पति दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में मनाई गई स्वामी सहजानंद सरस्वती जयंती, पूर्व सीजेआई समेत कई दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बिहार के गुंडाराज से सिद्दीकी का डरना स्वभाविक, विजय सिन्हा बोले- 2024-25 में दूर हो जाएगा सारा डर

बिहार के गुंडाराज से सिद्दीकी का डरना स्वभाविक, विजय सिन्हा बोले- 2024-25 में दूर हो जाएगा सारा डर

23-Dec-2022 02:20 PM

PATNA: आरजेडी के वरिष्ठ नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी के बयान के बाद बिहार का सियासी पारा गरमा गया है। अब्दुल बारी सिद्दीकी ने पिछले दिनों कहा था कि भारत में मुसलमान सुरक्षित नहीं हैं और उन्हें यहां डर लगता है। सिद्दीकी के इस बयान पर बीजेपी ने जोरदार हमला बोला है। नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि सिद्दीकी के नेता तेजस्वी यादव के सत्ता में आने से बिहार का जंगलराज अब गुंडाराज में बदल गया है। ऐसे में उनका डरना स्वभाविक है लेकिन 2024-25 में उनका यह डर दूर हो जाएगा और सिद्दीकी अपने बच्चों के साथ बिहार में सकून से रह पाएंगे। इस दौरान उन्होंने ऊर्जा मंत्री बिजेन्द्र यादव पर भी जोरदार हमला बोला।


विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि अब्दुल बारी सिद्दीकी ने लंबे समय तक बिहार में राजनीति की है और वे बिहार के एक सुलझे हुए नेता हैं। लेकिन उनका यह बयान कि उन्हें भारत में डर लगता है, यह काफी दुर्भाग्यपूर्ण है। बिहार में सुशासन को स्थापित करने के लिए बीजेपी ने लंबी लड़ाई लड़ी लेकिन चोर दरवाजे से आज उन्हीं के नेता सरकार में शामिल हो गए हैं। बिहार ने जिस तरह से जंगलराज से आगे बढ़कर गुंडाराज की तरफ कदम बढ़ा दिया है, ऐसी स्थिति में अब्दुल बारी सिद्दीकी का भय स्वभाविक है और उसी भय के कारण सिद्दीकी ऐसी बात कर रहे हैं।


उन्होंने कहा कि बिहार में जंगलराज के बाद अब गुंडाराज स्थापित हो गया है, इसलिए वे अपने बच्चों को लेकर भयभीत हैं। इसी भय के कारण वे अपने बच्चों को बिहार आने से मना कर रहे हैं। विजय सिन्हा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कारण पूरे भारत में आतंकवादियों का गढ़ ध्वास्त हो चुका है। पहले जहां बम ब्लास्ट होता था वहां आज लोग शांति से जीवन जी रहे हैं। 2024 और 2025 में बिहार में भी आतंक का राज खत्म हो जाएगा और तब अब्दुल बारी सिद्दीकी बिहार में सकून की जिंदगी जी सकेंगे।


वहीं बिहार सरकार के ऊर्जा मंत्री बिजेन्द्र यादव के यह कहने पर कि संजय जायसवाल और विजय सिन्हा के कारण एनडीए में टूट हुई, इसपर विजय सिन्हा ने पलटवार करते हुए कहा कि बढ़ती हुई उम्र का प्रभाव बिजेन्द्र यादव पर पड़ता दिखाई दे रहा है। बिजेन्द्र यादव अपना दोष दूसरों के मत्थे मढ़ रहे हैं। उन्हें पता होना चाहिए कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद कहा था कि बिजेन्द्र यादव और ललन सिंह की सलाह पर उन्होंने गठबंधन तोड़ा था। विजय सिन्हा ने कहा कि मंत्री रहते हुए वे हमेशा भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ते रहे। मंत्री रहते हुए उनकी क्या उपलब्धि रही वे इसकी जानकारी पत्र के माध्यम से बिजेन्द्र यादव को उपलब्ध करा देंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भ्रष्टाचार में जीरो टॉलरेंस कतई पसंद नहीं है, यही कारण है कि उन्होंने बीजेपी से गठबंधन तोड़ा।