कौन हैं IAS कल्पना रावत? जिन्होंने बिना कोचिंग पढ़े क्रैक की UPSC की परीक्षा, अफसर पति बने मार्गदर्शक कौन हैं IAS कल्पना रावत? जिन्होंने बिना कोचिंग पढ़े क्रैक की UPSC की परीक्षा, अफसर पति बने मार्गदर्शक बिहार में सनसनीखेज वारदात: लड़की की हत्या कर खेत में दफनाया, पुलिस ने जमीन खोदकर निकाला शव बिहार में सनसनीखेज वारदात: लड़की की हत्या कर खेत में दफनाया, पुलिस ने जमीन खोदकर निकाला शव श्रेया घोषाल ने खरीदा 30 करोड़ का लग्जरी अपार्टमेंट, जानिये क्या है इस घर की खासियत? ‘प्यार सबकुछ नहीं… आत्म-सम्मान पहले’—अफेयर की चर्चाओं के बीच Trisha का क्रिप्टिक पोस्ट, थलपति विजय संग रिश्तों पर फिर अटकलें तेज Patna news : पटना में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, 2 लोग घायल, इलाके में तनाव जारी; पुलिस और FSL टीम जांच में जुटी दरभंगा-बेंगलुरु रूट पर अकासा एयर की सीधी उड़ान, जानिए.. फ्लाइट का किराया और टाइमिंग दरभंगा-बेंगलुरु रूट पर अकासा एयर की सीधी उड़ान, जानिए.. फ्लाइट का किराया और टाइमिंग Bihar News : समस्तीपुर में दर्दनाक हादसा, शॉर्ट सर्किट से लगी आग में 5 साल के मासूम की मौत; पांच घर जलकर खाक
13-Apr-2023 10:39 AM
By First Bihar
GOPALGANJ : बिहार में ईडी की कार्रवाई लगातार जारी है। सूबे के गोपालगंज जिले में आज अहले सुबह ही ईडी की टीम ने छापेमारी की है। यह छापेमारी जिले के कुचायकोट थाने के बनतैल गांव में चल रही है। यह आय से अधिक सम्पति का मामला बताया जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार, गोपालगंज में झारखंड के एसडीपीओ के भाई के ससुराल में ईडी की टीम छापेमारी कर रही है। यह एसडीपीओ वर्तमान में झारखंड जिले के धनबाद में पोस्टेड हैं।
मालूम हो कि, जमीन से जूड़े मामले में बिहार, पश्चिम बंगाल और झारखंड में एक साथ रेड मारी गयी है। इसमें रांची के पूर्व उपायुक्त और आईएएस अधिकारी छवि रंजन के घर पर ईडी ने अपना शिकंजा कसा है। जांच एजेंसी के मुताबिक, ईडी के अधिकारी पश्चिम बंगाल में दो, बिहार में एक ठिकाने पर छानबीन कर रहे है। जबकि, रांची और जमशेदपुर में 22 ठिकानों पर रेड की जा रही है।