Nitish Kumar: ‘इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम होंगे’, पप्पू यादव ने BJP को चेताया, कहा- जनादेश का अपमान काफी भारी पड़ेगा Nitish Kumar: ‘इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम होंगे’, पप्पू यादव ने BJP को चेताया, कहा- जनादेश का अपमान काफी भारी पड़ेगा Bihar Rajya Sabha Election: बिहार में राज्यसभा की पांचवीं सीट पर दिलचस्प लड़ाई, RJD के उम्मीदवार होंगे अमरेंद्र धारी सिंह BIHAR NEWS : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के सवाल पर BJP अध्यक्ष नितिन नवीन की चुप्पी, बोले- बिहार का मेरे जीवन में अलग स्थान BIHAR NEWS : नीतीश के राज्यसभा जाने के सवाल पर ललन सिंह ... मेरे चाहने से कुछ नहीं होगा ...फैसला उनका, पार्टी भी उनकी ही बनाई हुई Bihar News : NH-27 पर सड़क हादसा, स्कॉर्पियो-ट्रक की टक्कर में 4 लोगों की मौत Nitish Kumar : पटना में बढ़ा सियासी तापमान: नीतीश के समर्थन में सड़क पर JDU कार्यकर्ता, पुलिस छावनी बना CM हाउस BIHAR NEWS : 'अगर नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद से हटाया तो...', CM आवास के पास पहुंचे JDU कार्यकर्त्ता बोले ....कोई दो तीन लोग कैसे कुछ भी तय कर सकता है Bihar Politics : नीतीश दिल्ली गए तो बिहार में कैसे बदलेंगे पावर समीकरण? किसका क्या होगा रोल Bihar News : नीतीश कुमार के बेटे की राजनीति में एंट्री तय? कौन हैं बिहार के होने वाले डिप्टी सीएम निशांत
08-Aug-2021 06:47 PM
By saif ali
GOPALGANJ : बिहार के गोपालगंज जिले से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. दरअसल एक युवक की सिर कटी लाश पुलिस ने बरामद की है. शव मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.
वारदात गोपालगंज जिले के विशंवभरपुर की है. यहां कालामटिहनिया गांव के पास गंडक नदी में एक युवक की लाश बरामद की गई है. मृतक की पहचान विश्वंभरपुर के रूपछाप के रहने वाले प्रेम यादव के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि प्रेम यादव को उसकी प्रेमिका ने बीते 3 अगस्त को फोन कर आधी रात में अकेले मिलने के लिए बुलाया था. गर्लफ्रेंड के बुलावे पर प्रेम उससे मिलने गया लेकिन वह घर नहीं लौटा.
प्रेम के लापता होने के बाद उसके घर वालों ने काफी खोजबीन की. लेकिन जब प्रेम नहीं मिला तो उन्होंने संबंधित थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई. मामले की जांच में जुटी पुलिस ने रविवार को प्रेम की डेड बॉडी को गंडक नदी के पास बरामद किया. पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है. बताया जा रहा है कि प्रेमिका भी घर से फरार है.