Nitish Kumar: ‘इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम होंगे’, पप्पू यादव ने BJP को चेताया, कहा- जनादेश का अपमान काफी भारी पड़ेगा Nitish Kumar: ‘इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम होंगे’, पप्पू यादव ने BJP को चेताया, कहा- जनादेश का अपमान काफी भारी पड़ेगा Bihar Rajya Sabha Election: बिहार में राज्यसभा की पांचवीं सीट पर दिलचस्प लड़ाई, RJD के उम्मीदवार होंगे अमरेंद्र धारी सिंह BIHAR NEWS : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के सवाल पर BJP अध्यक्ष नितिन नवीन की चुप्पी, बोले- बिहार का मेरे जीवन में अलग स्थान BIHAR NEWS : नीतीश के राज्यसभा जाने के सवाल पर ललन सिंह ... मेरे चाहने से कुछ नहीं होगा ...फैसला उनका, पार्टी भी उनकी ही बनाई हुई Bihar News : NH-27 पर सड़क हादसा, स्कॉर्पियो-ट्रक की टक्कर में 4 लोगों की मौत Nitish Kumar : पटना में बढ़ा सियासी तापमान: नीतीश के समर्थन में सड़क पर JDU कार्यकर्ता, पुलिस छावनी बना CM हाउस BIHAR NEWS : 'अगर नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद से हटाया तो...', CM आवास के पास पहुंचे JDU कार्यकर्त्ता बोले ....कोई दो तीन लोग कैसे कुछ भी तय कर सकता है Bihar Politics : नीतीश दिल्ली गए तो बिहार में कैसे बदलेंगे पावर समीकरण? किसका क्या होगा रोल Bihar News : नीतीश कुमार के बेटे की राजनीति में एंट्री तय? कौन हैं बिहार के होने वाले डिप्टी सीएम निशांत
22-May-2021 08:52 PM
By Meraj Ahmad
GOPALGANJ : बिहार में कोरोना को लेकर लागू लॉकडाउन के बावजूद भी आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. इस वक्त एक बड़ी खबर गोपालगंज जिले से सामने आ रही है, जहां हथियार के बल पर अपराधियों ने लूट की एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.
वारदात गोपालगंज जिले के हथुआ आईटीआई मोड़ की है, जहां अपराधियों ने लूट की एक बड़ी घटना को अंजाम दिया. बताया जा रहा है कि एक सीएसपी संचालक से लूट हुई है, जो बैंक ऑफ बड़ौदा के सीएसपी का संचालन करता है. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है.
सीएसपी संचालक के मुताबिक हथियारबंद अपराधियों ने उसे निशाना बनाया और हथियार भिड़ाकर उससे 65 हजार रुपये लूट लिए. रुपये लूटने के बाद अपराधी वहां से भाग निकले. जबतक पुलिस पहुंचती तब तक अपराधी भाग निकलने में सफल रहे.
घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची गोपलगंज पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. बताया जा रहा है कि अज्ञात अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही अपराधियों को पकड़ लिया जायेगा.