ब्रेकिंग न्यूज़

Nitish Kumar: ‘इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम होंगे’, पप्पू यादव ने BJP को चेताया, कहा- जनादेश का अपमान काफी भारी पड़ेगा Nitish Kumar: ‘इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम होंगे’, पप्पू यादव ने BJP को चेताया, कहा- जनादेश का अपमान काफी भारी पड़ेगा Bihar Rajya Sabha Election: बिहार में राज्यसभा की पांचवीं सीट पर दिलचस्प लड़ाई, RJD के उम्मीदवार होंगे अमरेंद्र धारी सिंह BIHAR NEWS : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के सवाल पर BJP अध्यक्ष नितिन नवीन की चुप्पी, बोले- बिहार का मेरे जीवन में अलग स्थान BIHAR NEWS : नीतीश के राज्यसभा जाने के सवाल पर ललन सिंह ... मेरे चाहने से कुछ नहीं होगा ...फैसला उनका, पार्टी भी उनकी ही बनाई हुई Bihar News : NH-27 पर सड़क हादसा, स्कॉर्पियो-ट्रक की टक्कर में 4 लोगों की मौत Nitish Kumar : पटना में बढ़ा सियासी तापमान: नीतीश के समर्थन में सड़क पर JDU कार्यकर्ता, पुलिस छावनी बना CM हाउस BIHAR NEWS : 'अगर नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद से हटाया तो...', CM आवास के पास पहुंचे JDU कार्यकर्त्ता बोले ....कोई दो तीन लोग कैसे कुछ भी तय कर सकता है Bihar Politics : नीतीश दिल्ली गए तो बिहार में कैसे बदलेंगे पावर समीकरण? किसका क्या होगा रोल Bihar News : नीतीश कुमार के बेटे की राजनीति में एंट्री तय? कौन हैं बिहार के होने वाले डिप्टी सीएम निशांत

गोपालगंज में अपराधी बेलगाम, अंधाधुंध फायरिंग में एक युवक की मौत

28-Jun-2021 10:24 PM

By Meraj Ahmad

GOPALGANJ : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के गोपालगंज जिले से सामने आ रही है. राजधानी पटना के बाद गोपालगंज में भी बदमाशों ने एक युवक का मर्डर कर दिया है. बेखौफ अपराधियों द्वारा घटनास्थल पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई है. हत्या के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. 


वारदात गोपालगंज जिले के थावे और उचकागांव थाना बॉर्डर की है. यहां पाखोपाली और इंदरवा गांव के पास संत मोड़ के पास बदमाशों ने एक युवक की हत्या कर दी है. मृतक की पहचान सिनेमा रोड के रहने वाले फल व्यवसाई मोहम्मद जियाउद्दीन के बेटे परवेज कुज्जर के रूप में की गई है, जिसकी उम्र 25 साल बताई जा रही है. परवेज कुज्जर भी अपने पिता के साथ फल व्यवसाय से जुड़ा हुआ था.  


मिली जानकारी के मुताबिक मृतक परवेज कुज्जर अपने चार दोस्तो के साथ पाखोपाली गांव से सन्त मोड़ पर चिकेन रोल खाने गया था. वहां नाश्ता करने के बाद सभी दोस्त अपनी गाड़ी में बैठने वाले थे. इसी दौरान अज्ञात अपराधियो ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. एक गोली परवेज के पीठ में लगी. गोली लगने से पीड़ित युवक जमीन पर गिर गया. 


परवेज के दोस्तों ने स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया, जहां प्राइमरी ट्रीटमेंट करने के बाद युवक को पटना के लिए रेफर कर दिया गया. लेकिन पटना जाने के लिए गाड़ी में रखने के दौरान ही युवक की मौत हो गई. मौत के बाद लोग आक्रोशित हो गए और हंगामा खड़ा करने लगे. फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है. गोपालगंज पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.