राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने पांच सीटों के लिए 6 उम्मीदवारों का किया ऐलान, अभिषेक मनु सिंघवी समेत कई नए चेहरों को मौका राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने पांच सीटों के लिए 6 उम्मीदवारों का किया ऐलान, अभिषेक मनु सिंघवी समेत कई नए चेहरों को मौका BIHAR NEWS : बिहार NDA के सभी सांसद और विधायक को आया बुलावा, आनन-फानन में पटना पहुंच रहे नेता; नीतीश के राज्यसभा जाने की चर्चा से तेज हुई हलचल Nitish Kumar: ‘इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम होंगे’, पप्पू यादव ने BJP को चेताया, कहा- जनादेश का अपमान काफी भारी पड़ेगा Nitish Kumar: ‘इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम होंगे’, पप्पू यादव ने BJP को चेताया, कहा- जनादेश का अपमान काफी भारी पड़ेगा Bihar Rajya Sabha Election: बिहार में राज्यसभा की पांचवीं सीट पर दिलचस्प लड़ाई, RJD के उम्मीदवार होंगे अमरेंद्र धारी सिंह BIHAR NEWS : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के सवाल पर BJP अध्यक्ष नितिन नवीन की चुप्पी, बोले- बिहार का मेरे जीवन में अलग स्थान BIHAR NEWS : नीतीश के राज्यसभा जाने के सवाल पर ललन सिंह ... मेरे चाहने से कुछ नहीं होगा ...फैसला उनका, पार्टी भी उनकी ही बनाई हुई Bihar News : NH-27 पर सड़क हादसा, स्कॉर्पियो-ट्रक की टक्कर में 4 लोगों की मौत Nitish Kumar : पटना में बढ़ा सियासी तापमान: नीतीश के समर्थन में सड़क पर JDU कार्यकर्ता, पुलिस छावनी बना CM हाउस
19-May-2021 05:30 PM
By Meraj Ahmad
GOPALGANJ : बिहार के गोपालगंज जिले में एक लड़की के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है. एक शख्स को लड़के के साथ अश्लील हरकत करते हुए रंगेहाथ दबोचा गया है. स्थानीय लोगों ने आरोपी की जमकर पिटाई की है. इस घटना के संबंध में पीड़िता के परिजनों ने पुलिस में शिकायत की है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.
घटना गोपालगंज जिले के कटेया थाना क्षेत्र की ही, जहां रामपुर गांव में घर में अकेले खाना बना रही लड़की के साथ एक युवक जबरदस्ती छेड़खानी करने लगा. लड़की के शोर मचाने के बाद वहां घर के आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने आरोपी युवक को लड़की के साथ रंगेहाथ पकड़ लिया. घटना की जानकारी होने पर लड़की के मां-बाप भी घर आये, जो खेत में काम करने गए थे.
बताया जाता है कि पीड़िता के माता-पिता खेत में काम करने गए थे. इस दौरान बच्ची एकेले घर में माता-पिता के लिए खाना पका रही थी. लड़की को अकेले देख गांधी सिंह नाम का एक शख्स उसके घर में घुस गया और किशोरी को पकड़ कर उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा. इसपर किशोरी शोर मचाने लगी. शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े. उनलोगों ने युवक को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की.
इस घटना को लेकर आरोपी युवक गांधी कुमार सिंह के खिलाफ पाॅक्सो एक्ट के तहत नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है. पीड़ित लड़की के पिता के बयान पर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है. कटेया थाना के पुलिस अधिकारी ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है. जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायसंगत कार्रवाई की जाएगी.