Nitish Kumar: ‘इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम होंगे’, पप्पू यादव ने BJP को चेताया, कहा- जनादेश का अपमान काफी भारी पड़ेगा Nitish Kumar: ‘इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम होंगे’, पप्पू यादव ने BJP को चेताया, कहा- जनादेश का अपमान काफी भारी पड़ेगा Bihar Rajya Sabha Election: बिहार में राज्यसभा की पांचवीं सीट पर दिलचस्प लड़ाई, RJD के उम्मीदवार होंगे अमरेंद्र धारी सिंह BIHAR NEWS : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के सवाल पर BJP अध्यक्ष नितिन नवीन की चुप्पी, बोले- बिहार का मेरे जीवन में अलग स्थान BIHAR NEWS : नीतीश के राज्यसभा जाने के सवाल पर ललन सिंह ... मेरे चाहने से कुछ नहीं होगा ...फैसला उनका, पार्टी भी उनकी ही बनाई हुई Bihar News : NH-27 पर सड़क हादसा, स्कॉर्पियो-ट्रक की टक्कर में 4 लोगों की मौत Nitish Kumar : पटना में बढ़ा सियासी तापमान: नीतीश के समर्थन में सड़क पर JDU कार्यकर्ता, पुलिस छावनी बना CM हाउस BIHAR NEWS : 'अगर नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद से हटाया तो...', CM आवास के पास पहुंचे JDU कार्यकर्त्ता बोले ....कोई दो तीन लोग कैसे कुछ भी तय कर सकता है Bihar Politics : नीतीश दिल्ली गए तो बिहार में कैसे बदलेंगे पावर समीकरण? किसका क्या होगा रोल Bihar News : नीतीश कुमार के बेटे की राजनीति में एंट्री तय? कौन हैं बिहार के होने वाले डिप्टी सीएम निशांत
02-Sep-2021 06:59 PM
GOPALGANJ : बिहार के गोपालगंज जिले में एक देवर की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई है. भाभी के रूम में बेड पर देवर की लाश मिली है. इस घटना के बाद लोगों के बच्च तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.
घटना गोपालगंज जिले के फुलवरिया थाना क्षेत्र की है. यहां मारी पट्टी पंचायत के रामसेन पेदुला गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई है. मृतक की पहचान छोटन शर्मा (20) के रूप में की गई है. भाभी के विस्तार पर छोटन शर्मा की लाश बरामद की गई है. बताया जाता है कि रामसेन पेदुला गांव के रहने वाले स्वर्गीय हरेंद्र शर्मा के बेटे राकेश शर्मा मुंबई और अनुज शर्मा कर्नाटक में काम करते हैं. इनका छोटा बेटा छोटन शर्मा गांव पर अपनी भाभी, बड़े भाई राकेश शर्मा की पत्नी सुनीता देवी के साथ रहता था.
इस घटना के बाबत बताया जा रहा है कि छोटन शर्मा अपने कमरे में था. इसकी भाभी सुनीता देवी खाना बना रही थी. खाना बनाने के बाद सुनीता देवी छोटन शर्मा को खाना खाने के लिए बुलाने उसके कमरे में गई.कमरे में जाने पर उन्होंने देखा कि उनका देवर छोटन शर्मा बिस्तर पर मृत पड़ा है.इन्होंने इसकी जानकारी अगल बगल के लोगों को दी.
ग्रामीणों से सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है. इस संबंध मेंं पूछे जाने पर थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि घटना को लेकर अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं की गई है. आवेदन मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.