Nitish Kumar: ‘इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम होंगे’, पप्पू यादव ने BJP को चेताया, कहा- जनादेश का अपमान काफी भारी पड़ेगा Nitish Kumar: ‘इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम होंगे’, पप्पू यादव ने BJP को चेताया, कहा- जनादेश का अपमान काफी भारी पड़ेगा Bihar Rajya Sabha Election: बिहार में राज्यसभा की पांचवीं सीट पर दिलचस्प लड़ाई, RJD के उम्मीदवार होंगे अमरेंद्र धारी सिंह BIHAR NEWS : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के सवाल पर BJP अध्यक्ष नितिन नवीन की चुप्पी, बोले- बिहार का मेरे जीवन में अलग स्थान BIHAR NEWS : नीतीश के राज्यसभा जाने के सवाल पर ललन सिंह ... मेरे चाहने से कुछ नहीं होगा ...फैसला उनका, पार्टी भी उनकी ही बनाई हुई Bihar News : NH-27 पर सड़क हादसा, स्कॉर्पियो-ट्रक की टक्कर में 4 लोगों की मौत Nitish Kumar : पटना में बढ़ा सियासी तापमान: नीतीश के समर्थन में सड़क पर JDU कार्यकर्ता, पुलिस छावनी बना CM हाउस BIHAR NEWS : 'अगर नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद से हटाया तो...', CM आवास के पास पहुंचे JDU कार्यकर्त्ता बोले ....कोई दो तीन लोग कैसे कुछ भी तय कर सकता है Bihar Politics : नीतीश दिल्ली गए तो बिहार में कैसे बदलेंगे पावर समीकरण? किसका क्या होगा रोल Bihar News : नीतीश कुमार के बेटे की राजनीति में एंट्री तय? कौन हैं बिहार के होने वाले डिप्टी सीएम निशांत
17-Jun-2021 09:40 PM
By Meraj Ahmad
GOPALGANJ : इस वक्त एक ताजा खबर बिहार के गोपालगंज जिले से सामने आ रही है. यहां अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी है. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.
घटना गोपालगंज जिले के कटेया थाना इलाके की है, जहां टेर खेमराज गांव में बेख़ौफ़ बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी. गोली लगने के कारण युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया है. बताया जा रहा है कि गोली युवक के पैर में लगी है. आनन-फानन में घायल को इलाज के लिए नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. जहां डॉक्टर उसकी इलाज में जुटे हुए हैं.
उधर दूसरी ओर घटना की सूचना मिलते ही फ़ौरन मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. पुलिस के मुताबिक जमीन विवाद को लेकर इस घटना को अंजाम दिया गया है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.