ब्रेकिंग न्यूज़

LPG Crisis Patna : पटना समेत राज्य में घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत, सरकार ने ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग के लिए किए अहम फैसले; जानिए क्या है नया नियम Bihar News : बिहार में राजस्व कर्मियों की हड़ताल के बीच सरकार की नई व्यवस्था, जमीन के काम नहीं होंगे प्रभावित LPG Crisis Patna : पटना में LPG संकट पर प्रशासन सख्त: गैस एजेंसी सील, FIR दर्ज; 132 सिलेंडर जब्त, इन लोगों की छुट्टी रद्द लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा

बिहार : एक लड़की के लिए लड़ गए दो जिगरी दोस्त, गर्लफ्रेंड के चक्कर में मार दी गोली, मौके पर मौत

05-Sep-2021 04:58 PM

PATNA : बिहार के गया जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जी काफी हैरान करने वाली है. दरअसल एक लड़की के चक्कर में जिगरी दोस्त आपस में भिड़ गए और इस दौरान एक दोस्त ने दूसरे दोस्त का मर्डर कर दिया. गर्लफ्रेंड के लिए दोस्त ने पिस्टल निकाला और सामने वाले दोस्त के सीने में गोलियां उतार दी, जिससे उसकी मौत हो गई. इलाके में इस घटना की काफी चर्चा है.


वारदात गया जिले के मगध मेडिकल थाना क्षेत्र की है. यहां दो दोस्त, राजा और गोरे शराब पार्टी कर रहे थे. इस दौरान दोनों जाम छलका रहे छलका रहे थे. पार्टी के बीच में राजा ने गोरे की गिर्ल्फ्रेंड का नाम ले लिया. दोनों में कुछ बात हुई और फिर बाताबाती में विवाद हो गया. फिर अचानक से गोरे का गुस्सा सातवें आसमान पर चढ़ गया और उसने आव देखा न ताव, अपने जिगरी दोस्त राजा के ऊपर फायरिंग कर दी. 


फायरिंग में राजा को गोली लगी और वह बुरी तरह जख्मी हो गया. उसे आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. मौत की खबर सुनते ही राजा के घर में कोहराम मच गया है. घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया.


इधर वारदात की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है. मृतक राजा की डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस पूरे मामले का खुलासा कर लिया जायेगा.