मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू
26-Sep-2021 01:13 PM
PATNA : बिहार बीजेपी के दो नेताओं को पार्टी ने अनुशासनहीनता को लेकर छह साल के लिए निलंबित कर दिया है. इन दोनों नेताओं को पुलिस ने शराब के नशे में गिरफ्तार किया था, जिसे लेकर पार्टी ने इनके खिलाफ इतना बड़ा कदम उठाया है.
मामला गया जिले के फतेहपुर थाना से जुड़ा है. जगन्नाथपुर पंचायत के मुखिया धर्मेंद्र कुमार और भाजपा किसान मोर्चा के गया जिला उपाध्यक्ष धर्मजीत सिंह को शराब पार्टी करते पुलिस ने 19 सितम्बर को पकड़ा था. दूसरी घटना 24 सितम्बर की है. जिसमें बाराचट्टी प्रखंड के धनगांई थाना क्षेत्र में देवनियां पंचायत के मुखिया और भाजपा के अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष ओमकार कुमार को डोभी के पर्वतीया मध्य विद्यालय के शिक्षक सत्यदेव उर्फ टुनटुन और एक अन्य के साथ गिरफ्तार किया गया.
अरेस्टिंग के बाद पुलिस की ओर से कराए गए जांच में शराब पीने की पुष्टि भी हुई. दोनों भाजपा नेता के पकड़े जाने के बाद पार्टी ने त्वरित कार्रवाई की. भाजपा के मीडिया प्रभारी युगेश कुमार ने बताया कि दोनों को पार्टी ने छह साल के लिए निलंबित कर दिया है. भाजपा अनुशासनप्रिय पार्टी है, पार्टी में लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत जांच के बाद कार्रवाई की गई है. पार्टी के सिद्धातों के ऊपर कोई नहीं.