Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल
01-Sep-2021 04:43 PM
PATNA : बिहार में पंचायत चुनाव का बिगुल बजते ही तैयारियां शुरू हो गई हैं. मुखिया चुनाव को लेकर पहले चरण के लिए 2 सितंबर यानी की कल से नॉमिनेशन शुरू होने जा रहा है. बिहार राज्य निर्वाचन आयुक्त की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक लगभग सारी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं. इसी बीच बिहार के गया जिले से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. दरअसल एक भावी मुखिया उम्मीदवार को बलात्कार के झूठे केस में फंसाने की बात सामने आई है.
मामला गया जिले के नैली पंचायत की है. यहां नैली पंचायत के पूर्व मुखिया के बेटे तरुण यादव को बलात्कार के झूठे केस में फंसाने का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि एक महिला को 10 हजार रुपये का लालच देकर उससे रेप का झूठा केस कराया गया है. गया की महिला थाने की प्रभारी रवि रंजना ने इस पूरे मामले का पर्दाफाश कर दिया है.
महिला थानाध्यक्ष रवि रंजना ने बताया कि गैंगरेप मामले के अनुसंधान के क्रम में यह बात सामने आई है कि अधिवक्ता के बहकावे और पैसों के लालच में आकर गैंगरेप का झूठा केस दर्ज कराया गया था. वहीं, महिला को उसके पति के साथ उसके घर झारखंड भेज दिया गया था. उन्होंने आगे बताया कि जिस महिला ने शिकायत की थी. उसने खुद यह काबुल किया है कि अधिवक्ता श्रवण कुमार ने गैंगरेप की पूरी साजिश रची थी. झूठा केस करने के एवज में 10 हजार रुपये देने का लालच दिया गया था.
गौरतलब हो कि बीते 12 अगस्त को मुफस्सिल थाना क्षेत्र की एक महिला ने जमीन दिखाने के नाम पर तरुण यादव और एक अन्य पर ब्रह्मयोनि पहाड़ के समीप पुराने घर में ले जाकर गैंगरेप करने की प्राथमिकी महिला थाना में दर्ज कराई थी. झूठा केस करने के एवज में 10 हजार रुपये देने का लालच दिया गया था. बता दें कि मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने गया कोर्ट में महिला का 164 का ब्यान दर्ज कराया था. साथ ही उसका मेडिकल जांच भी कराया गया था.