ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल

गया में एक शख्स का मर्डर, बेखौफ बदमाशों ने मारी गोली

25-Jul-2021 10:42 AM

By PANKAJ KUMAR

GAYA : बिहार के भागलपुर जिले में आलू व्यापारी की हत्या के बाद बदमाशों ने गया जिले में भी एक सब्जी विक्रेता का मर्डर कर दिया है. बदमाशों ने उसे गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया है. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. पुलिस इस वारदात की छानबीन में जुटी हुई है.


वारदात गया जिले के बेलागंज थाना क्षेत्र की है. यहां बदमाशों ने लक्ष्मीपुर गढ़ के पास सब्जी विक्रेता की गोली मार कर हत्या कर दी. मृतक की पहचान विनय प्रजापति के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि बेलागंज थाने के लक्ष्मीपुर गांव के सिमर प्रजापति के बेटे विनय प्रजापति घर के पास सब्जी दुकान चलाता था.


इस घटना के बाबत जानकारी मिली है कि विनय प्रजापति अपनी बाइक से कुजापी जाने को घर से निकला था. इस दौरान पहले से घात लगाये अपराधियों ने विनय प्रजापति को गोली मार दी, जिससे मौत हो गई. 


बीते दिन शनिवार को भागलपुर जिले के सुलतानगंज थाना रोड स्थित सब्जी मार्केट में अपराधियों ने आलू व्यापारी गौतम चौधरी की गोली मारकर हत्या कर दी. हमलावर ने गौतम सिर के पीछे एक गोली मारी. उस वक्त वह पीठदौरी प्रिंटिंग प्रेस गली के मुहाने पर अपनी दुकान पर था. गोली लगने के बाद परिजन अस्पताल लेकर गये, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया.


परिजनों ने पुलिस को कुछ लोगों का नाम बताया है, जिन पर हत्या करने का शक है. थानाध्यक्ष लाल बहादुर ने कहा कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.