ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल

गया में नाबालिग लड़की से बलात्कार, सलवार का नाड़ा निकालकर दरिंदों ने घोंटा गला

11-Dec-2020 07:28 PM

GAYA :  बिहार में एक बार फिर से हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जिसने समाज को शर्मसार कर दिया है. दरअसल गया जिले से बलात्कार की एक घटना सामने आई है. नाबालिग लड़की से बलात्कार कर बदमाशों ने उसी के सलवार का नाड़ा निकलकर उसका गला घोंट दिया. इस घटना के बाद ग्रामीणों ने खेत से नाबालिग का शव बरामद किया. मामला सामने आने के बाद स्थानीय पुलिस छानबीन में जुट गई है.


वारदात गया जिले के बेला गांव की है, जहां दरिंदों ने एक नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया. बताया जाता है कि मेन थाना क्षेत्र के बेला गांव की एक नाबालिग शौच के लिए गांव से सटे बधार में गई थी. जब वह काफी देर के बाद घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी खोजबीन की और उसकी डेड बॉडी को एक खेत से बरामद किया. ग्रामीणों ने बताया कि शौच के लिए बधार में गई लड़की के साथ दरिंदों ने बलात्कार कर उसे मौत के घाट उतार दिया. 


मृतका के पिता ने बताया कि उसकी या उसकी बेटी की किसी से कोई दुश्मनी या रंजिश नहीं थी. घटना के बाद बेला गांव में मातम का माहौल है. ग्रामीणों ने बताया कि घटना के बाद सुबह के 8 बजे मेन थानाध्यक्ष को फोन पर सूचना दी गई थी, मगर पुलिस घटनास्थल पर 12 बजे पहुंची, जिससे ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा. 


मामले की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचे विधि व्यवस्था डीएसपी सुजीत कुमार प्रभात ने जैसे-तैसे स्थानीय लोगों को समझाया. उन्होंने बताया कि शौच को गई नाबालिग की गला दबाकर हत्या कर दी जाने का मामला है. हालांकि लोगों का कहना है कि युवती के साथ दरिंदों ने बलात्कार किया है. पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है.