Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल
25-Aug-2021 10:49 AM
By PANKAJ KUMAR
GAYA : बिहार में इन दिनों अपराधी बेलगाम हो गए हैं. आये दिन बदमाश बड़ी वारदात को अंजाम देकर आसानी से निकल जा रहे हैं. ताजा मामला सूबे के गया जिले का है. यहां बदमाशों ने एक ठेकेदार को गोलियों से भून दिया है. इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.
वारदात गया जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र की है. यहां बांग्ला स्थान मोहल्ले के रहने वाले रेलवे के ठेकेदार को पांच की संख्या में आये बदमाशों ने गोलियों से भूनकर मौत के घाट उतार दिया. मृतक ठेकेदार की पहचान संतोष यादव के रूप में की है. बताया जा रहा है कि रेलवे के ठीकेदार संतोष यादव अपने घर के बाहर बैठे हुए थे. तभी बदमाशों ने उनके ऊपर फायरिंग कर मौत के घाट उतार दिया.
इस घटना के बाबत जानकारी मिली है कि मृतक संतोष यादव के घर के ठीक सामने एक मकान का निर्माण हो रहा है. इस निर्माण कार्य को लेकर बदमाशों ने संतोष से रंगदारी मानी थी. बदमाशों ने डिमांड पूरी नहीं होने पर अज्जाम भुगतने की धमकी दी थी. आखिरकार बदमाशों ने बीती रात संतोष को गोलियों से भून दिया.
वारदात की सूचना मिलते ही फ़ौरन मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. घटनास्थल पर पहुंचे गया के सिटी डीएसपी राज कुमार साह ने बताया कि रात 10 बजे के सूचना मिली थी कि बांग्ला स्थान में किसी व्यक्ति को गोली लगी है. जब तक पुलिस पहुंची तब तक परिजन उसे हॉस्पिटल लेकर पहुंच गए थे. अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है.
गया के सिटी डीएसपी राज कुमार साह ने आगे बताया कि मृतक संतोष यादव को बगल के ही पड़ोसी से विवाद था, जिसमे मृतक के परिजनों ने चार पांच पड़ोसियों के नाम दिया है. आरोपियों की गिरफ़्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.