राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने पांच सीटों के लिए 6 उम्मीदवारों का किया ऐलान, अभिषेक मनु सिंघवी समेत कई नए चेहरों को मौका राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने पांच सीटों के लिए 6 उम्मीदवारों का किया ऐलान, अभिषेक मनु सिंघवी समेत कई नए चेहरों को मौका BIHAR NEWS : बिहार NDA के सभी सांसद और विधायक को आया बुलावा, आनन-फानन में पटना पहुंच रहे नेता; नीतीश के राज्यसभा जाने की चर्चा से तेज हुई हलचल Nitish Kumar: ‘इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम होंगे’, पप्पू यादव ने BJP को चेताया, कहा- जनादेश का अपमान काफी भारी पड़ेगा Nitish Kumar: ‘इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम होंगे’, पप्पू यादव ने BJP को चेताया, कहा- जनादेश का अपमान काफी भारी पड़ेगा Bihar Rajya Sabha Election: बिहार में राज्यसभा की पांचवीं सीट पर दिलचस्प लड़ाई, RJD के उम्मीदवार होंगे अमरेंद्र धारी सिंह BIHAR NEWS : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के सवाल पर BJP अध्यक्ष नितिन नवीन की चुप्पी, बोले- बिहार का मेरे जीवन में अलग स्थान BIHAR NEWS : नीतीश के राज्यसभा जाने के सवाल पर ललन सिंह ... मेरे चाहने से कुछ नहीं होगा ...फैसला उनका, पार्टी भी उनकी ही बनाई हुई Bihar News : NH-27 पर सड़क हादसा, स्कॉर्पियो-ट्रक की टक्कर में 4 लोगों की मौत Nitish Kumar : पटना में बढ़ा सियासी तापमान: नीतीश के समर्थन में सड़क पर JDU कार्यकर्ता, पुलिस छावनी बना CM हाउस
15-Jan-2022 12:07 PM
BHOJPUR : बिहार के भोजपुर जिले से एक छात्रा के साथ लगातार चार महीने तक यौनशोषण किए जाने का बड़ा मामला सामने आया है. जिस शख्स के खिलाफ यह शिकायत है, वह खुद को नेता और आटीआइ कार्यकर्ता भी बताता है. छात्रा इससे नौकरी की तलाश में उसके संपर्क में आई थी. जॉब तो नहीं मिली लेकिन जिन्दगी जरुर तबाह हो गई. पुलिस जांच के दौरान मिले सबूतों को देखकर दंग है.
घटना आरा नवादा थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की है जहां गोढ़ना रोड निवासी अभिषेक तिवारी नाम के व्यक्ति ने पहले जॉब दिलाने और फिर शादी के का झांसा देकर एक छात्रा के साथ लगातार चार महीने तक यौनशोषण करता रहा. बताया गया कि छात्रा नौकरी की तलाश में उसके संपर्क में आई थी. वही खुद छात्रा के पिता ने ही अपनी बेटी का मोबाइल नंबर उसे दिया था. लेकिन छात्रा की नौकरी तो नहीं लगी, लेकिन उसकी जिंदगी तबाह जरूर हो गई. पुलिस को जांच के दौरान छात्रा का एक अश्लील वीडियो हाथ लगा है. जिसके बाद पुलिस ने दुष्कर्म एक्ट के तहत केस दर्ज किया है. जिसके आधार पर अब छानबीन चल रही है. यौनशोषण के दौरान मोबाइल से नग्न वीडियो बनाने की भी बात सामने आ रही है. बता दे आरोपित अपने को नेता के साथ-साथ आरटीआई कार्यकर्ता भी बताता है.
छात्रा ने आरोप लगाया है कि आरोपित पहले जॉब लगाने के नाम पर उसके पिता से उसका मोबाइल नंबर लिया था. इसके बाद उसे फोन कर परेशान करने लगा. बाद में दोनों के बीच दोस्ती हो गई. आरोप है कि शहर के होटल में उसने उसके साथ शादी की और पहली बार शारीरिक संबंध बनाए. इसके बाद लगातार कभी दोस्तों के घर पर तो कभी अपने पार्लर में लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा. बाद में नियमानुसार शादी के लिए दबाव बनाने पर नजरअंदाज करना शुरू कर दिया. इसके बाद नंबर ब्लाक कर दिया. छात्रा ने करीब चार माह तक झांसा देकर यौन शोषण किए जाने का गंभीर आरोप लगाया है.