ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Bhumi: बिहार के जमीन मालिकों को बड़ी राहत, ई-नापी और दाखिल-खारिज के लिए समय सीमा तय Bihar Bhumi: बिहार के जमीन मालिकों को बड़ी राहत, ई-नापी और दाखिल-खारिज के लिए समय सीमा तय PU Student Union Election: पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए नई गाइडलाइन जारी, प्रचार और मतदान में सख्ती PU Student Union Election: पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए नई गाइडलाइन जारी, प्रचार और मतदान में सख्ती Traffic Challan: ट्रैफिक रूल तोड़ने वाले हो जाएं सावधान! बिहार में दो महीने में कटा 90 करोड़ से अधिक का चालान, 138 स्थानों पर लगाए जाएंगे कैमरे Traffic Challan: ट्रैफिक रूल तोड़ने वाले हो जाएं सावधान! बिहार में दो महीने में कटा 90 करोड़ से अधिक का चालान, 138 स्थानों पर लगाए जाएंगे कैमरे Holi Special Train: होली पर यात्रियों को बड़ी राहत, हावड़ा–आनंद विहार से चलेंगी स्पेशल ट्रेनें; इन जिलों के लोगों को होगा लाभ Holi Special Train: होली पर यात्रियों को बड़ी राहत, हावड़ा–आनंद विहार से चलेंगी स्पेशल ट्रेनें; इन जिलों के लोगों को होगा लाभ Bihar Bhumi: बिहार में जमीन खरीदना हो सकता है महंगा, इस महीने के बाद बढ़ने जा रहा MVR; जल्दी कीजिए Bihar Bhumi: बिहार में जमीन खरीदना हो सकता है महंगा, इस महीने के बाद बढ़ने जा रहा MVR; जल्दी कीजिए

बिहार के इंजीनियर CM का हाल देखिये: पत्रकारों ने चंद्रयान-3 पर पूछा तो बगलें झांकने लगे, मंत्री ने कान में समझाया तो बोले-अच्छा है

बिहार के इंजीनियर CM का हाल देखिये: पत्रकारों ने चंद्रयान-3 पर पूछा तो बगलें झांकने लगे, मंत्री ने कान में समझाया तो बोले-अच्छा है

23-Aug-2023 02:00 PM

By FIRST BIHAR

PATNA: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इंजीनियर हैं. लेकिन इंजीनियर मुख्यमंत्री का क्या हाल है, ये आज के वाकये से समझिये. पत्रकारों ने आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से सवाल पूछा-सर, आज चंद्रयान-3 चांद पर लैंड करने वाला है. मुख्यमंत्री अचकचा गये, लगा कि ये कौन सा सवाल पूछ लिया है. नीतीश बगलें झांकने लगे. बगल में खड़े मंत्री ने कान में समझाया फिर भी नीतीश शुभकामना तक नहीं दे पाये.


ये वाकया उस वक्त का है, जब से कुछ घंटे बाद चंद्रयान-3 की चांद पर लैंडिंग होनी है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे. इसी दौरान मीडिया से बात की. पत्रकारों ने सवाल पूछा-सर, आज चंद्रयान-3 की लैंडिंग होने वाली है. पत्रकारों ने एक नहीं तीन-चार दफे ये सवाल दुहराया. नीतीश कुमार के चेहरे पर ऐसा भाव था मानो उन्हें चंद्रयान-3 नाम की किसी चीज की जानकारी ही नहीं है.


अशोक चौधरी ने कान में समझाया

इसके बाद नीतीश पीछे पलटे. उनके ठीक पीछे बिहार के भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी खड़े थे. उन्होंने नीतीश के कान में समझाया-आज चंद्रयान की चांद पर लैंडिंग होने वाली है. हद देखिये मंत्री भी कान में ये बता रहे थे कि चंद्रयान-2 की लैंडिंग होने वाली है. यानि उन्हें भी ये सही से जानकारी नहीं थी कि ये चंद्रयान-2 नहीं बल्कि चंद्रयान-3 है. कुछ देर तक मंत्री अशोक चौधरी नीतीश कुमार के कान में चंद्रयान के बारे में जानकारी देते रहे. 


इसके बाद नीतीश कुमार पत्रकारों की ओर मुखातिब हुए. लेकिन उनके चेहरे के भावन से लगा कि वे चंद्रयान-3 के बारे में पूरी बात समझ नहीं पाये. लिहाजा वे चंद्रयान की ठीक से लैंडिंग की शुभकामना तक नहीं दे पाये. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा-चलिये, अच्छी बात है, ये सब तो होता रहता है. चंद्रयान पर एक लाइन बोल कर नीतीश निकल गये.