ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान

बिहार : मासूम के साथ 5 बच्चों के बाप ने की दरिंदगी, बलात्कार करने के बाद बांस पर लटकाई लाश

23-Sep-2021 08:25 AM

MOTIHARI : बिहार के पूर्वी चंपारण जिले से 5 बच्चों के बाप द्वारा एक नाबालिग बच्ची से बलात्कार करने के बाद उसकी हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने शव को एक झोपड़ी में बांस पर लटका दिया और मौके से फरार हो गया. बच्ची के परिजनों ने जब शव को बांस से लटका देखा तो हड़कंप मच गया. मामले की सूचना पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस अब जांच में जुट गई है.


घटना पूर्वी चंपारण के घोड़ासहन थाना क्षेत्र की है. बताया जाता है कि रोजाना की तरह बच्ची आरोपी के घर टीवी देखने गई थी. इसी दौरान बिजली चली गई और आरोपी बच्ची को लेकर घर से बाहर निकल गया. इसके बाद आरोपी ने घटना को अंजाम दिया और बच्ची के शव को एक झोपड़ी में बांस पर लटका दिया. आरोपी की पहचान 35 वर्षीय शंकर राय के रूप में की गई है. 


शव मिलते ही परिजनों के बीच कोहराम मच गया. बच्ची की मां का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. बच्ची के परिजनों के अनुसार, बच्ची आरोपी के घर रोज टीवी देखने जाती थी. घटना के दिन भी वह गई थी. शाम लगभग 7 बजे बिजली गुल हो गई. इसके बाद आरोपी ने घटना को अंजाम दिया और फरार हो गया. देर तक बच्ची के वापस घर नहीं आने पर परिजन आरोपी के घर पहुंचे और पूछताछ की. 


पूछताछ में आरोपी के परिजनों ने बताया कि बच्ची घर चली गई है. इसके बाद परिजनों ने बच्ची की तलाश शुरू की, पर वह कहीं नहीं मिली. देर रात बच्ची का शव मिला. सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया है. वहीं, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह छापेमारी कर रही है. 


इस संबंध में थानाध्यक्ष अखिलेश मिश्र ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया गया है. मृत बच्ची की मां के आवेदन पर FIR दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है.