ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद इंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, हवा में विमान का इंजन खराब होने से मचा हड़कंप इंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, हवा में विमान का इंजन खराब होने से मचा हड़कंप Bihar news : गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा, डूबने से दो मासूम बच्चियों की दर्दनाक मौत संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, खेत से नशे में बेसुध हालत में मिला; शराब पीने से मौत की आशंका धमकी देने वाले CO पर तुरंत केस दर्ज करें...सरकार ने सभी DM को दी खुली छूट, नेतागिरी कर रहे हड़ताली सीओ के खिलाफ 9 धाराओं में दर्ज होगा मुकदमा बिहार के सरकारी स्कूल से MDM के चावल और LPG सिलेंडर की लूट, गार्ड को बंधक बनाकर वारदात को दिया अंजाम बिहार के सरकारी स्कूल से MDM के चावल और LPG सिलेंडर की लूट, गार्ड को बंधक बनाकर वारदात को दिया अंजाम Noida Airport : जेवर से पहली उड़ान कब? उद्घाटन के बाद आम यात्रियों की नजरें कमर्शियल फ्लाइट पर, जानिए पूरा अपडेट

Home / news / बिहार के दोनों डिप्टी सीएम दिल्ली रवाना, कैबिनेट विस्तार को लेकर शीर्ष नेताओं...

बिहार के दोनों डिप्टी सीएम दिल्ली रवाना, कैबिनेट विस्तार को लेकर शीर्ष नेताओं से करेंगे चर्चा

03-Feb-2024 06:51 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार के दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा शनिवार की देर शाम दिल्ली रवाना हुए। दिल्ली में बीजेपी के दोनों नेता पीएम मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात करेंगे। 


इस दौरान बिहार में कैबिनेट विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तरह से दिये गये संदेश से भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को अवगत कराएंगे। वही आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भी सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा पार्टी बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं से दिल्ली में बातचीत करेंगे।


पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा है की अभी विभागों का बंटवारा हो चुका है। आगे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को तय करना है। सीटों के बंटवारे पर राष्ट्रीय कमेटी विचार विमर्श करेगी और गठबंधन के क्या स्वरूप होंगा यह राष्ट्रीय स्तर पर ही तय होगा। वही लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न दिए जाने मामले पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न दिए जाने से राम का विरोध करने वालों के मुंह पर करारा तमाचा लगा है।


बता दें कि बिहार में एनडीए की नई सरकार का गठन 28 जनवरी को हो गया। जिसके बाद 6 मंत्रियों के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजभवन में शपथग्रहण किया वही बिहार में दो उपमुख्यमंत्री बीजेपी से बनाए गये। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा को बिहार का उपमुख्यमंत्री बनाया गया। उपमुख्यमंत्री बनने के बाद दोनों नेता आज दिल्ली रवाना हो गये हैं।