ब्रेकिंग न्यूज़

सिविल कोर्ट Peon भर्ती परीक्षा आज से शुरू, दो शिफ्ट में एग्जाम—एडमिट कार्ड से लेकर टाइमिंग तक पढ़ लें पूरी डिटेल Bihar News : जयमाला के बीच मातम! शादी समारोह में छत का छज्जा गिरा, 2 की मौत, 15 लोग घायल Patna Airport : अब महंगा होगा पटना से हवाई सफर! दिल्ली-मुंबई जाने से पहले जेब जरूर देख लें; इतना बढ़ गया किराया Patna Crime : कमरे में कंबल में लिपटी लाश, पंखे से लटका फंदा… पटना के हॉस्टल में छात्र की मौत ने खड़े किए कई सवाल Bihar News : राज्यसभा चुनाव से पहले NDA अलर्ट! विधायकों को दिया गया खास ‘मतदान मंत्र’; आज दोपहर होगा मॉक पोल LPG cylinder : कॉमर्शियल सिलेंडर को लेकर सरकार का बड़ा फैसला! शुरू हुआ यह काम, PNG पर शिफ्ट हों लोग BIHAR NEWS : सरकार की चेतावनी बेअसर! पटना में राजस्व अधिकारियों का ऐतिहासिक महा जुटान, कहा - हाई कोर्ट के आदेश को किया जा रहा दरकिनार Bihar Politics : Land For Jobs केस में नया मोड़! ED ने कोर्ट में रखे ऐसे सबूत, बढ़ सकती है लालू परिवार की मुश्किलें Patna Metro : पटना मेट्रो कॉरिडोर-2: रेलवे से NOC मिलने के बाद मोइनुल हक स्टेडियम से राजेंद्र नगर टर्मिनल तक तेज हुआ काम LPG Cylinder : PNG कनेक्शन वालों को LPG सरेंडर करना होगा! गैस संकट के बीच सरकार का बड़ा आदेश

बिहार के डॉक्टर की शर्मनाक करतूत: आंख चेक करने के बहाने लड़की को किया बैड टच, हंगामा के बाद अस्पताल छोड़कर हुआ फरार; DS ने दिए जांच के आदेश

31-Aug-2024 02:45 PM

By First Bihar

MUNGER: मुंगेर सदर अस्पताल में तैनात नेत्र सहायक की शर्मनाक करतूत सामने आई है। आंख देखने के बहाने नेत्र सहायक ने नाबालिग लड़की के साथ जांच के बहाने अश्लील हरकत की। लड़की के द्वारा विरोध करने और चिल्लाने पर जांच रूम में पहुंचे परिजनों ने जमकर हंगामा मचाया। हंगामे के बीच आरोपी फरार हो गया है। हंगामें के बाद डीएस ने जांच के आदेश दे दिए हैं। इससे पहले भी आरोपी पर छेड़खानी का आरोप लग चुका है। कोतवाली थाना में मामला दर्ज हुआ था।


दरअसल, मुंगेर सदर अस्पताल में कार्यरत नेत्र सहायक विकास कुमार पर एक नाबालिग ने छेड़खानी का आरोप लगाया है। इसको लेकर सदर अस्पताल में जमकर हंगामा भी हुआ। बाद में नेत्र सहायक मौका देखकर वहां से फरार हो गाय। पीड़िता की नानी ने बताया कि वह और उसकी नतनी कान में दर्द का इलाज करवाने सदर अस्पताल के आई वार्ड आई थीं, जहां पहले उसकी आंखो की जांच की गई।


महिला की जांच के बाद नेत्र सहायक ने उसकी नतनी की जांच की बात कह उसे बाहर बैठने को कहा। जिसके बाद महिला वार्ड से बाहर चली आई। जिसके बाद नेत्र सहायक ने जांच करने का बहना बना उसके साथ छेड़खानी करने लगा और लड़की को गलत जगह पर छुआ। नाबालिग ने विरोध करते हुए जब शोर मचाया तो नानी और अन्य लोग अंदर गए तो नतनी ने सारा मामला बताया। जिसके बाद अस्पताल में हंगामा शुरू हो गया।


हंगामे के दौरान आरोपी नेत्र सहायक अस्पताल से भाग खड़ा हुआ। वहीं इस घटना के बाद पीड़ित नाबालिग वहां अचेत होकर गिर गई, जिसके बाद लोगों ने उठाकर इलाज के लिय सदर अस्पताल में भर्ती कराया। हंगामें की जानकारी मिलने के बाद अस्पताल पहुंचे अस्पताल उपाधीक्षक डॉ रमण कुमार ने कहा है कि वे अपने स्तर से जांच कराएंगे और दोषी नेत्र सहायक के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।